scorecardresearch

Katihar Viral love story: 'नकचढ़ी प्रेमिका' ने iPhone फेंक 6 फिट नाले के अंदर... इसके बाद बॉयफ्रेंड ने जो किया उसने सब के होश उड़ा दिए

आपने ये वाली दीवानगी शायद ही देखी होगी, जहां बॉयफ्रेंड ने जो किया उसने इलाके में सनसनी मचा दी.

बॉयफ्रेंड कूदा नाले में (AI Generated Image) बॉयफ्रेंड कूदा नाले में (AI Generated Image)
हाइलाइट्स
  • प्रेमी ने किया ऐसा कि हैरान हो गए सब

  • नकचढ़ी प्रेमिका बनी ऐसा करने की वजह

वेलेंटाइन वीक में प्यार, तकरार और मनाने की कहानियां अकसर सुनने को मिलती हैं, लेकिन कटिहार की यह घटना लोगों को रुककर देखने पर मजबूर कर गई. यह कहानी किसी फिल्मी सीन जैसी लगती है, मगर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पूरी तरह सच है और शायद इसी वजह से फिलहाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

पार्क पहुंचने से पहले बढ़ा विवाद
बताया जाता है कि एक प्रेमी-प्रेमिका अपनी स्कूटी से सहायक थाना क्षेत्र के चिल्ड्रन पार्क की ओर जा रहे थे. पार्क के पास पहुंचने से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ी कि गुस्से में प्रेमिका ने अपने प्रेमी द्वारा गिफ्ट किया गया नया iPhone सड़क किनारे मौजूद गहरे नाले में फेंक दिया. आसपास मौजूद लोग अचानक हुए इस घटनाक्रम को देखकर ठिठक गए.

प्रेमी के जज्बे को लोग ठहर के देखने लगे 
स्थिति को समझते हुए प्रेमी बिना देर किए नाले में उतर गया. वह कीचड़ और गंदे पानी के बीच काफी देर तक फोन ढूंढता रहा. भीड़ सांस रोके यह दृश्य देखती रही. आखिरकार उसे फोन मिल गया. जब वह बाहर निकला तो उसके शरीर पर कीचड़ लगा था.

प्रेमी और प्रेमिका में हुआ सुलह 
नाले से निकलने के बाद प्रेमिका उसे सड़क पार चापाकल तक ले गई, जहां उसने उसे साफ होने में मदद की. दोनों कुछ देर वहीं खड़े होकर आपस में बात करते दिखाई दिए, जैसे गिले-शिकवे दूर कर रहे हों. इसके बाद वह स्कूटी के पास लौटे. प्रेमिका ने उसके दूसरे कपड़े निकाल कर दिए, जिसको पहन कर प्रेमी नॉर्मल हुआ.

लोगों के बीच चर्चा बनी कहानी
मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. प्यार, नाराजगी, समर्पण और समझदारी से खत्म हुई इस छोटी सी घटना ने वेलेंटाइन वीक में एक अलग तरह की प्रेम कहानी की चर्चा का कारण बना दिया है. 

(रिपोर्ट- बिपुल राहुल)

 

ये भी पढ़ें