scorecardresearch

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लखनऊ दौरे का आज दूसरा दिन...कहां-कहां है डायवर्जन, निकलने से पहले चेक कर लें रूट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार और मंगलवार को रहेंगी. इस दौरान वो अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगी. जानकारी के मुताबिक अमौसी वीआईपी मोड़ से आने वाला सामान्य यातायात अमौसी एयरपोर्ट तिराहे से अमौसी वीआईपी गेट की ओर नहीं जा सकेगा.

Lucknow Traffic Lucknow Traffic

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान मंगलवार तक शहर में रहेंगी. ऐसे में जिस रूट से वह गुजरेंगी वहां यातायात की व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसीपी ट्रैफिक हृदेश कुमार ने कई मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट किया है. डायवर्जन सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा. फैजाबाद रोड, पॉलिटेक्निक क्रॉसिंग, ट्रांस-गोमती क्षेत्र और लोहिया अस्पताल के पास का क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ, जिससे वीवीआईपी यात्रा के दौरान भारी यातायात से निपटने के लिए शहर पुलिस की तैयारी उजागर हो गई.

हालांकि इमरजेंसी होने पर डायवर्ट किए गए मार्गों से ऐंबुलेंस, शव वाहन, स्कूली वाहन गुजर सकेगे. इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन अमौसी एयरपोर्ट तिराहे से अमौसी वीआईपी गेट नहीं जा सकेंगे. इसके लिए उन्हें अमौसी बैरियर तिराहे से दाहिने इंटरनेशनल होकर जाना होगा.

किस जगह है डायवर्जन?

  1. शहीद पथ से कानपुर रोड की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी और उन्हें पुरानी चुंगी तिराहा, पिकाडिली तिराहा, बाराबिरवा चौराहे की ओर मोड़ दिया जाएगा.
  2. रायबरेली रोड/तेलीबाग चौराहे से यातायात को शहीद पथ पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उसे तेलीबाग, पीजीआई चौराहा और मोहनलालगंज चौराहे की ओर मोड़ दिया जाएगा.
  3. सुल्तानपुर रोड से वाहनों को शहीद पथ की ओर नहीं जाने दिया जायेगा. उन्हें अर्जुनगंज बाजार, कैंट की ओर मोड़ दिया जायेगा.

रोडवेज और सिटी बसों का डायवर्जन

  1. शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड से आने वाली सिटी व रोडवेज बसें शहीद पथ, रमाबाई अम्बेडकर मैदान, अहिमामऊ शहीद पथ के बजाए बाराबिरवा चौराहा होकर गुजरेंगी.
  2. उतरेठिया से आने वाली बसें शहीद पथ के बजाए पीजीआई तिराहा, तेलीबाग पुल चौराहा होकर गुजरेंगी.
  3. सुल्तानपुर की ओर से आने वाली बसें अहिमामऊ चौराहा से शहीद पथ के बजाए कैंट होकर गुजरेंगी.
  4. कमता की तरफ से आने वाली बसें शहीद पथ के बजाए विजयीपुर अंडरपास, इंदिरागांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समतामूलक चौराहा होकर जाएंगी.
  5. चिनहट तिराहा से आने वाली बसें कठौता, तखवा चौराहे के बजाए न्यू हाईकोर्ट मोड़ पॉलीटेक्निक चौराहा होकर गुजर सकेंगी.
  6. हनीमैन चौराहा से तखवा तिराहे की तरफ रोडवेज/सिटी बसें नहीं जा सकेंगी, बल्कि यह यातायात हुसड़िया चौराहा होते हुए अपने रास्ते जा सकते हैं.
  7. बंदरिया बाग चौराहा से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें राजभवन की ओर नहीं जायेंगी बल्कि लालबत्ती चौराहाया गोल्फ क्लब चौराहा होकर जा सकेंगी.
  8. हजरतगंज चौराहा से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें डीएसओ चौराहा, राजभवन की ओर नहीं जा सकेंगी, बल्कि सिकन्दरबाग चौराहा होकर जा सकेंगी.
     

पहले लगा दिया बैरियर
रपहले दिन सोमवार को राष्ट्रपति आगमन के दौरान कई हिस्सों में बैरियर लगा दिए गए. इससे लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा. कानपुर रोड से शहीद पथ आने वाला ट्रैफिक बंथरा के पास ही रोक दिया गया. वहीं कमता तिराहे से शहीद पथ और गोमतीनगर और गोमतीनगर विस्तार से सर्विस लेन के जरिए शहीद पथ पर आने वाले वाहन जाम में फंसे रहे. राष्ट्रपति जिस दौरान गोमतीनगर थीं उस दौरान पॉलिटेक्निक चौराहे से कमता तिराहे और चिनहट से आने वाले वाहनों को रोक दिया गया.