scorecardresearch

Valsad News: पूर्व प्रेमिका ने बात करने से किया इनकार, तो कुल्हाड़ी से प्रेमी ने किया हमला... आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में, अस्पताल में भर्ती युवती

वालसाड में ऐसा मामला सामने आया जहां केवल पूर्व प्रेमिका के इनकार करने पर युवक ने उसपर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया. दरअसल दोनों के बीच पहले अवैध संबंध थे, लेकिन महिला ने एक साल पहले सारे रिश्ते तोड़ दिए थे. साथ ही दोनों पहले से शादीशुदा भी थे.

Advertisement
आरोपी व्यक्ति और पीड़िता आरोपी व्यक्ति और पीड़िता

वलसाड के छरवाड़ा गांव से एक बेहद चौंकाने वाली और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक विवाहित प्रेमी ने संबंध रखने से इनकार करने पर अपनी ही विवाहित प्रेमिका पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया. अभी महिला गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है. वहीं इस खूनी खेल को अंजाम देने वाला आरोपी प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में है.

प्रेमिका का इनकार करना पड़ा उसे भारी

वलसाड के छरवाड़ा गांव में रहने वाली सारजी उर्फ सुनीता नाम की विवाहिता पर राजेश पटेल नामक विवाहित युवक ने जानलेवा हमला किया. जानकारी के अनुसार पूर्व प्रेमिका ने जब उससे बात करने से इनकार कर दिया, तो उसने अपनी प्रेमिका पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने आरोपी राजेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है. 

महिला ने साल भर पहले तोड़ दिया था रिश्ता

पुलिस ने बताया कि महिला का राजेश के साथ पहले प्रेम संबंध था. महिला ने एक साल पहले ही राजेश से संबंध तोड़ लिए थे और उससे बात करना बंद कर दिया था. पीड़िता मूल रूप से धरमपुर की रहने वाली थी और हर साल रोज़ी-रोटी कमाने के लिए छरवाड़ा गांव आती थी. इस दौरान गांव के ही राजेश पटेल के साथ उसकी नज़दीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. दोनों ही अपने-अपने वैवाहिक जीवन में थे, फिर भी यह अवैध रिश्ता लंबे समय तक छिपा नहीं रह सका और लगभग एक साल पहले दोनों के परिवारों को इस बात का पता चल गया. जिसके बाद परिवार में भारी कलेश हुआ और तीखे विवाद के कारण उस समय यह प्रेम संबंध टूट गया था.

मेरी नहीं तो किसी की नहीं होगी

इस साल जब पीड़िता फिर से रोज़ी-रोटी के सिलसिले में छरवाड़ा गांव आई, तो स्थिति और बिगड़ गई. पहले हुए पारिवारिक विवादों और उत्पन्न समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सुनीता ने राजेश के साथ आगे कोई भी संबंध रखने से साफ इनकार कर दिया था. इस नाराज़गी और अस्वीकृति से बौखलाए राजेश पटेल ने 'अगर तुम मेरी नहीं हो सकतीं, तो किसी और की भी नहीं हो सकतीं'. युवक ने इस खतरनाक इरादे के साथ एक खतरनाक साज़िश रची. 

महिला को अकेला पा किया कुल्हाड़ी से हमला

जिस दिन घटना घटित हुई महिला घर पर अकेली थी. राजेश अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर सीधे उसके घर में घुस गया, और बिना सीधे सुनीता पर कुल्हाड़ी से लगातार जानलेवा वार करने लगा. इस अचानक हुए हमले से घर में अफरातफरी मच गई और सुनीता खून से लथपथ हालत में फर्श पर गिर पड़ी. 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने विवाहिता के पति पर भी हमला कर उसे खत्म करने की कोशिश की थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए डूंगरी पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत हरकत में आई और आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया.