scorecardresearch

पत्नी बॉयफ्रेंड संग भागी तो युवक ने होली के दिन ही दे दी जान, फंदे से लटका मिला शव, शादी को हुए थे सिर्फ 2 साल

मृतक की पहचान करीब 22 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ रानू अहिरवार के रूप में हुई है. वह झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तरा गांव का रहने वाला था. भूपेंद्र के परिवार में पिता, दो भाई और एक बहन हैं. परिजनों के मुताबिक भूपेंद्र सबसे छोटा था. उसके बड़े भाई घनश्याम और बहन की शादी हो चुकी है.

Man Dies by Suicide Man Dies by Suicide
हाइलाइट्स
  • होली के दिन कमरे में मिला फंदे से लटका शव

  • पति के साथ रहने से किया इनकार

यूपी के झांसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी के बॉयफ्रेंड के साथ भाग जाने से परेशान एक युवक ने होली के दिन ही आत्महत्या कर ली. उसका शव होली के दिन घर के कमरे में पंखे से लटका मिला. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

22 साल के भूपेंद्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मृतक की पहचान करीब 22 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ रानू अहिरवार के रूप में हुई है. वह झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तरा गांव का रहने वाला था. भूपेंद्र के परिवार में पिता, दो भाई और एक बहन हैं.

परिजनों के मुताबिक भूपेंद्र सबसे छोटा था. उसके बड़े भाई घनश्याम और बहन की शादी हो चुकी है. करीब 8 साल पहले उसकी मां सुखदेवी का निधन हो गया था. परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण है और उसके पिता खेती-किसानी करते हैं.

शादी में हलवाई का काम करता था
बड़े भाई घनश्याम अहिरवार ने बताया कि भूपेंद्र शादी-ब्याह के समारोहों में हलवाई का काम करता था. उसकी शादी मई 2024 में एक युवती से हुई थी. शुरुआत में शादीशुदा जीवन ठीक चल रहा था. लेकिन बाद में पता चला कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था. इस बारे में परिवार को पहले कोई जानकारी नहीं थी.

पत्नी प्रेमी के साथ भागी, घर से पैसे और गहने भी ले गई
परिजनों के अनुसार करीब तीन महीने पहले भूपेंद्र की पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई. उसी दौरान परिवार को उसके अफेयर के बारे में पता चला.

बताया जा रहा है कि उस समय घर में 5 लाख रुपए रखे थे. भूपेंद्र के पिता ने जमीन बेचकर यह रकम घर पर रखी थी. आरोप है कि युवक की पत्नी घर से नगदी और गहने भी साथ ले गई. इसके बाद भूपेंद्र ने नवाबाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

पति के साथ रहने से किया इनकार
करीब दो महीने पहले पुलिस ने युवक की पत्नी को बरामद कर लिया था. सूचना मिलने पर भूपेंद्र और उसके ससुराल पक्ष के लोग थाने पहुंचे.

परिवार का आरोप है कि वहां पत्नी ने साफ तौर पर भूपेंद्र के साथ रहने से मना कर दिया. वह अपने माता-पिता के साथ भी जाने को तैयार नहीं हुई और बाद में दूर के रिश्तेदार के साथ चली गई. इस घटना के बाद से भूपेंद्र काफी परेशान और डिप्रेशन में रहने लगा था.

होली के दिन कमरे में मिला फंदे से लटका शव
परिजनों के मुताबिक होली के दिन भी भूपेंद्र ने त्योहार नहीं मनाया. उसने कहा था कि वह ससुराल वालों से मिलने जा रहा है. शाम को वह घर लौट आया. रात में जब परिवार के लोग उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए तो वह कमरे में पंखे से रस्सी के फंदे पर लटका मिला. परिजन तुरंत उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस बोली- शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है.

-प्रमोद कुमार गौतम

ये भी पढ़ें: