scorecardresearch

मेरठ में अनोखी बारात: हाथी पर बरात लेकर निकला दूल्हा, शहर में 75 साल बाद दिखा अनोखा नजारा

अंकित की तमन्ना थी के विवाह से पूर्व होने वाली सारी रस्मों को हाथी पर सवार होकर पूरा करें. उसके दादा गोपीचंद भगत जी ने उसकी इच्छा पूरी करने का आश्वासन दिया था. दादा ने ही हाथी का इंतजाम कराया.

Meerut Groom Rides Elephant Meerut Groom Rides Elephant

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां दूल्हे अंकित ने अपने बचपन का सपना पूरा करते हुए हाथी पर सवार होकर अपनी बारात ले कर निकला. इस अनोखे नजारे को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. दूल्हा हाथी पर सवार होकर पूरे गांव में घूमा. जिसके बाद से बारात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर के रहने वाले, अंकित की बारात बीते 21 अप्रैल को मुजफ्फरनगर गई थी. बारात रवाना होने से पहले कुछ रस्मों के लिए दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर मंदिर आदि जाता है. इसके लिए अंकित घोड़ी के बजाय हाथी पर सवार होकर गांव की गलियों से निकला, तो इस नजारे को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. इसके बाद दूल्हा बारात लेकर मुजफ्फरनगर रवाना हो गया.

बचपन का था सपना
बताया जा रहा है कि अंकित की तमन्ना थी के विवाह से पूर्व होने वाली सारी रस्मों को हाथी पर सवार होकर पूरा करें. उसके दादा गोपीचंद भगत जी ने उसकी इच्छा पूरी करने का आश्वासन दिया था. दादा ने ही हाथी का इंतजाम कराया. अंकित का सपना आखिरकार पूरा हो गया. अंकित के परिवार ने शादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. हाथी पर चढ़त को लेकर परिवार और रिश्तेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस पल को खास बना दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो आने पर शादी की काफी चर्चा हो रही है.

रिपोर्टर: मो. उसमान चौधरी

ये भी पढ़ें: