scorecardresearch

Weather Update: भारी बारिश के बाद उत्तर-पश्चिमी राज्यों में तेजी से गिरेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि रविवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही 12 जनवरी तक बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा के कुछजगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है.

Advertisement
शनिवार को दिल्ली में झमाझम बारिश हुई शनिवार को दिल्ली में झमाझम बारिश हुई
हाइलाइट्स
  • 4 से 6 डिग्री तक गिर सकता है पारा

  • पारा गिरने से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

  • उत्तर पश्चिमी भारत के राज्यों में बारिश की संभावना

Weather Update: देश के उत्तर पश्चिमी राज्य खासकर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में पारा 4 से 6 डिग्री तक गिर सकता है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई है जिसका असर अगले दो-तीन दिनों में होगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी.

उत्तर पश्चिमी भारत के राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में और अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने पहले ही यह भविष्यवाणी की थी कि 8 से 12 जनवरी तक मध्य भारत में और 10 से 13 जनवरी के दौरान पूर्वी भारत के राज्यों में तेज आंधी चलेगी. आसमान में बादल छाए रहेंगे.

मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन में यह बताया गया कि-"एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक ट्रफ के साथ स्थित है. चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी राजस्थान और आस-पड़ोस के निचले क्षोभमंडल स्तरों पर बना हुआ है. अरब सागर से उत्तर-पश्चिम और इससे सटे मध्य भारत में नमी है, जो अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है".

कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि रविवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही 12 जनवरी तक बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा के कुछजगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों में पारा दो से चार डिग्री गिर सकता है. इसकी वजह से आने वाले दिनों में कंपकंपी और बढ़ेगी.