धरना देते छात्र
धरना देते छात्र
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में कंपोजिट विद्यालय पहुचंने के लिए रास्ता नही होने के कारण पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षको को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस परेशानी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने स्कूल के सामने धरना-प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल रहे है.
मामला सीटी ब्लाॉक के चेरूईराम कंपोजिट विद्यालय का है. विद्यायल की स्थापना 1985 में हुई थी. लेकिन शिक्षा के लिए छात्रों का इस विद्यालय तक पहुंच पाना अभी भी किसी मुश्किल से कम नहीं है. दरअसल बच्चों और शिक्षकों को खेतों से होकर हर मौसम में विद्यालय पहुंचना पड़ता है.
किसी वाहन से विद्यालय आने वालों के लिए भी, विद्यालय से एक किलोमीटर दूर पहले वाहन खड़ा करना पड़ता है. बच्चे जिन लोगों के खेतों से होकर विद्यालय पहुंचते हैं, उन लोगों का भी कहना है कि ऐसा करने से फसल को नुकसान पहुंचता है.
इस परेशानी को लेकर ग्रामीण पहले भी धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं, मगर आश्वासन से उन्हें हर बार टाल दिया जाता है. इस बार के धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर ABSA और तहसीलदार मौके पर पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की. साथ ही 24 घंटे में परेशानी को दूर करने की बात कही.
ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बनी सहमति में आज कुछ ग्रामीणों ने अपनी जमीन में से 5 फीट का रास्ता देने पर सहमति जताई है. ग्रामीणों का कहना है बच्चे और शिक्षक कीचड़ में से हो कर इस विद्यालय में पहुचते है. जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
वही बीएसए अनिल वर्मा का कहना है कि विद्यालय के चारों तरफ काश्तकारों की जमीन है. काश्तकार जमीन देने के लिए राजी नही है. मगर जल्द ही समाधान निकाल लिया जाएगा.