scorecardresearch

मेट्रो में हो गए दुर्घटना के शिकार तो मिलेगा 1 लाख तक का बीमा, मामूली चोट के लिए ओपीडी की सुविधा भी देगी सरकार

बता दें, MMMOCL मेट्रो लाइन 2A और 7 का रखरखाव करती है. 2A (येलो लाइन) दहिसर ईस्ट को अंधेरी वेस्ट में डीएन नगर से जोड़ती है.

Advertisement
Mumbai metro Mumbai metro
हाइलाइट्स
  • दुर्घटना होने पर मिलेगा 1 लाख तक का बीमा

  • ओपीडी की सुविधा भी देगी सरकार

महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमएमओसीएल) ने मेट्रो लाइन 7 और 2ए का उपयोग करने वाले सभी लोगों के लिए वार्षिक व्यापक बीमा पॉलिसी देने का फैसला लिया है. इस फैसले के बाद मेट्रो में यात्रा करना और भी सुरक्षित होगा. यह बीमा पॉलिसी इन लाइनों पर यात्रा करते समय होने वाली अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं, विकलांगता और मृत्यु के लिए कवरेज प्रदान करेगी.

दुर्घटना होने पर मिलेगा 1 लाख तक का बीमा

इस कवरेज में यात्रा के दौरान हुई दुर्घटनाओं या चोटों के कारण होने वाले चिकित्सा खर्चों को भी कवर किया जाएगा. इस बीमा योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने के लिए 1 लाख रुपये और बाह्य रोगी उपचार के लिए 10,000 रुपये तक का अधिकतम कवरेज रहेगा. अस्पताल में भर्ती होने के कवर के अलावा अधिकतम 10,000 रुपये तक के ओपीडी खर्च का भुगतान किया भी किया जाएगा. ऐसे मामलों में, मामूली चोट के मुआवजे सहित चिकित्सा खर्च के तहत अधिकतम देय राशि 90,000/- रुपये होगी.

 दुर्घटना

किन लोगों को मिलेगी ये सुविधा

पॉलिसी स्थिति की गंभीरता के आधार पर मृत्यु दर के लिए INR 500,000 तक और स्थायी और आंशिक विकलांगता के लिए INR 40,000 तक का मुआवजा प्रदान करेगी. यह पॉलिसी उन यात्रियों को कवर करेगी  जिनके पास वैध टिकट/ पास/ स्मार्ट कार्ड/ क्यूआर कोड/ वैध टकट होगा.

बता दें, MMMOCL मेट्रो लाइन 2A और 7 का रखरखाव करती है. 2A (येलो लाइन) दहिसर ईस्ट को अंधेरी वेस्ट में डीएन नगर से जोड़ती है.