scorecardresearch

Mumbai Weather 29 June 2026: मुंबई में जलमग्न हुआ अंधेरी सबवे, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Mumbai Rain Update मुंबई में मानसून ने लगाई बारिश की झड़ी, जिसके कारण यातायात प्रभावित होती नजर आ रहा है. दरअसल जगह-जगह जल जमाव के कारण लोगों के पैदल या वाहन से कहीं भी आने जानें में दिक्कत आ रही है. फिलहाल बारिश बंद है लेकिन... जानें आने वाले 24 घंटों में कैसा होगा मौसम.

Mumbai Weather Update 29 and 30 june 2026 Mumbai Weather Update 29 and 30 june 2026

भारत के सबसे बड़े शहर मुंबई में बीती रात से लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन चुकी है. अंधेरी सबवे बंद करना पड़ा और कई जगह यातायात प्रभावित रहा, जिससे लोगों को दिक्कतें आ रही हैं. मौसम विभाग ने इस हालत को देखते हुए शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं 29 जून की तरह ही 30 जून को भी इस शहर में बारिश के साथ-साथ तेज हवा और गरज-चमक के साथ मौसम खराब देखने को मिलने वाला है. घर से निकलते वक्त पूरी सावधानी बरतें.

मुंबई में बारिश बनी परेशानी, कई इलाकों में जलभराव
मुंबई में रविवार को हुई तेज बारिश ने एक बार फिर शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. मुंबई के अंधेरी सबवे, वाशी, किंग्स सर्कल और कई निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को यातायात में दिक्कत आ रही है. वहीं कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे पैदल भी लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सबसे ज्यादा असर अंधेरी सबवे पर देखने को मिला, जहां जलभराव के कारण प्रशासन को लोगों के लिए रास्ता बंद करना पड़ा. लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन और संबंधित एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं. हालांकि मौजूदा जानकारी के मुताबिक अभी बारिश से मुंबई बालों को राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही.

जारी हुआ येलो अलर्ट, सबवे पर लगा प्रतिबद्ध
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, शहर में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और जलभराव वाले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

BMC भी सतर्क है. अंधेरी सबवे में जल भराव के कारण उन्हें उसे कल रात 1: 45 से बंद करना पड़ा. इस सबवे पर हर रोज हजारों गाड़ियां गुजरती हैं. ये एक ऐसा रास्ता है जो मुंबई के दो कोनों को जोड़ता है, जिसके प्रतिबद्ध होने से पूर्व और पश्चिम की यातायात प्रभावित हुई है. अगर बारिश ऐसे ही होती रही तो आने वाले कुछ दिनों में भी यही हालत बनी रह सकती है. इसके अलावा अंधेरी सबवे बंद होने के कारण वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया. बारिश के दौरान वाहन चालकों को धीमी गति से सफर करना पड़ा, जिससे कई जगह लंबा जाम देखने को मिला.

30 जून को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर पड़ने वाली नहीं हैं. 30 जून के बाद भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. इसलिए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों, कार्यालय जाने वालों और यात्रियों को मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है. प्रशासन भी जलभराव और ट्रैफिक की स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर है.

इस बार मुंबई में मानसून की एंट्री 13 दिन की देरी से हुई है. फिलहाल पूरे मेटरो सीटी की हालत बारिश के कारण नाजुक बनी हुई है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार की माने तो 30 जून को भी मुंबई में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. पूरे शहर और आसपास के इलाके में दिनभर रुक-रुककर बारिश होने की संभावना फिलहाल नजर आ रही है. इतना ही नहीं, गरज-चमक के साथ कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70-80 KM/h रह सकती है. अभी तक के जानकारी के मुताबिक, आज और कल मुंबई अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक देखने को मिल सकता है. लोगों को मौसम को देखते हुए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
 

ये भी पढ़ें