scorecardresearch

दारोगा- मैं कहां खड़ा हूं, सिपाही- तुम खड़े नहीं, पड़े हो... नशे में टल्ली खाकी का Video वायरल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नशे में टल्ली एक दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया है. दारोगा की ड्यूटी मुजफ्फरनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में लगी थी. लेकिन वो ड्यूटी पर नहीं पहुंचे और नशे में सड़क पर लेटे मिले.

Muzaffarnagar Viral Video Muzaffarnagar Viral Video

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दारोगा साहब नशे में टल्ली होकर सड़क पर पड़े हैं. जब नशे में टल्ली दारोगा की खबर पुलिस को मिली तो पुलिसवाले मौके पर पहुंचे. जब पुलिसवाले उनको उठाने आती है तो वो पुलिसवाले से बहस करने लगते हैं. पुलिसवाले दारोगा को उठाकर अस्पताल में मेडिकल के लिए ले गए. वीडियो वायरल होने के बाद दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है.

वायरल वीडियो में क्या है?
वीडियो में दारोगा सड़क पर लेते हुए हैं और पुलिसवाले कागजी कार्रवाई कर देंगे. वीडियो में सिपाही ने पूछा- बताओ, दारोगा जी, आपका क्या नाम है?

दारोगा- सुनो, मैं कहां पर खड़ा हूं? ये बताओ

सिपाही- तुम खड़े कहा हो? तुम तो पड़े हो, भैया

सीएम की रैली में लगी थी ड्यूटी-
ये वाक्या उस समय का है, जब मुजफ्फरनगर में नुमाइश ग्राउंड में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीम जयंत चौधरी की संयुक्त रैली थी. इसी दौरान फुगाना थाने पर तैनात एक दरोगा चौबे सिंह की ड्यूटी मुख्यमंत्री कार्यक्रम में लगाई गई थी. लेकिन दरोगा ने ड्यूटी के दौरान शराब का इतना सेवन कर लिया कि वे तहसील कंपाउंड में जमीन पर पड़े नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन-
दारोगा का नाम चौबे सिंह है. चौबे सिंह की तैनाती थाना फुगाना में उपनिरीक्षक के तौर है. जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस डिपार्टमेंट ने एक्शन लिया. मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने फौरन दारोगा चौबे सिंह को सस्पेंड कर दिया और इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया. फुगाना सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि आज सोशल मीडिया पर थाना फुगाना पर तैनात उपनिरीक्षक चौबे सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है. इस संबंध में अवगत कराना है कि उप निरीक्षक चौबे सिंह की ड्यूटी सीएम साहब के वीआईपी कार्यक्रम में लगी थी. इसके संबंध में थाने से उसकी रवानगी कराई गई थी. लेकिन वह ड्यूटी प्वाइंट पर ना पहुंच कर अन्य कहीं शराब के नशे में पाए गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए उनका मेडिकल कराया गया. एसएसपी महोदय द्वारा कठोर अनुशास्मक कारवाही करते हुए उनको निलंबित किया गया है और आगे की कार्रवाई की गई है.

(संदीप सैनी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: