scorecardresearch

Muzaffarnagar News: सरेआम सड़क पर पत्नी-बेटी ने की पिटाई, पैसों को लेकर उठा विवाद... पति बोला 'मेरी जान को है खतरा...'

मुजफ्फरनगर में पैसे के विवाद को लेकर पत्नी-पति के बीच विवाद ऐसा बढ़ा की पत्नी और बेटी ने मिलकर पति की सड़क पर पिटाई कर दी. जिसके बाद पति के पिता को बीच में आकर बेटे को बचाना पड़ा. साथ ही पत्नी द्वारा पति चे भतीजों पर FIR दर्ज है, जिसका पति समर्थन नहीं दे रहा, जिससे पत्नी और नाराज है.

Advertisement
अस्पताल में भर्ती पीड़ित अस्पताल में भर्ती पीड़ित

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में पैसे के लेनदेन को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि पत्नी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर बीच सड़क पर अपने पति की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान किसी दूसरे व्यक्ति ने ये पूरा वाक्या अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस घटना में पीड़ित पति को गंभीर चोटे आई हैं जिसके चलते उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा.

बीच सड़क पत्नी-बेटी ने की पिटाई

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव में सोमवार को मांगेराम नाम के एक व्यक्ति का अपनी पत्नी पिंकी से पारिवारिक कलह और पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था. जिसके चलते गुसाई पत्नी पिंकी ने अपनी बेटी अगम के साथ मिलकर बीच सड़क पर अपने पति मांगेराम की जबरदस्त पिटाई कर दी थी इस दौरान किसी व्यक्ति ने ये पूरा वाक्या अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था.

इस घटना में पति मांगेराम को गंभीर चोटे आई है जिसके चलते हैं उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा इस मामले को लेकर पुलिस का भी कहना है कि पति-पत्नी के बीच आपसी पारिवारिक विवाद चला आ रहा है जिसके चलते तीन दिन बाद इन दोनों पति-पत्नी को महिला हेल्प डेस्क पर काउंसलिंग के लिए भी बुलाया गया है.

भतीजो पर करवाई झूठा एफआईआर

इस घटना को लेकर पीड़ित पति मांगेराम की माने तो कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी ने उसके चाचा के लड़कों के खिलाफ थाने में झूठी एफआईआर दर्ज करा दी थी, जिसका मांगेराम द्वारा विरोध किए जाने और घर में लाखों रुपए की ज्वेलरी चोरी होने पर उसका पत्नी पिंकी के साथ विवाद हो गया था. जिसके चलते पिंकी ने अपनी बेटी अगम के साथ मिलकर घर के बाहर बीच सड़क पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी.

'मेरी जान को है खतरा...'

पीड़ित मांगेराम ने बताया कि वह चांदपुर के रहने वाले हैं, साथ ही वीडियो में उनकी धर्मपत्नी और बेटी दिख रही है. विवाद को लेकर वह बताते हैं कि उनके यहां 3 लाख रुपए की चोरी की हुई है. साथ ही उन्होंने सोना चांदी का सामान मांगने के लिए कहा तो उसके बाद उनके साथ लड़ाई की गई. वह बताते हैं कि उन पर हथियार से भी वार हुआ. साथ ही उनकी बुरी तरह पिटाई की गई. वह कहते हैं कि अब मैं उनके साथ नहीं रहना चाहता हूं, मेरी जान को भी खतरा है.