scorecardresearch

दिल्ली में कई जगहों पर AQI 450 के पार, नोएडा और गुरुग्राम में भी हवा खराब

CPCB के मुताबिक दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' कैटेगरी में है. दिल्ली में आज यानी 6 नवंबर की सुबह औसत AQI 389 दर्ज किया गया. कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार हो गया है. जहांगीपुरी और पंजाबी बाग में AQI 450 के पार है. हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं.

Advertisement
Delhi pollution Delhi pollution

दिल्ली में हवा का क्वालिटी लगातार खराब हो रही है. सीपीसीबी के मुताबिक आज यानी 6 नवंबर की सुबह हवा की क्वालिटी  बेहद खराब कैटेगरी में है. दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 389 दर्ज किया गया है. दिल्ली में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है. दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल प्रदूषण के राहत मिलती नहीं दिख रही है. दिवाली के समय पर वायु प्रदूषण और भी बढ़ सकती है.

इन 5 इलाकों में AQI 400 पार-
दिल्ली में हवा बहुत ही खराब है. कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार पहुंच गया है. जबकि ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 400 के पार है. पंजाबी बाग में एक्यूआई 457 और जहांगीरपुरी में 450 दर्ज किया गया है. रोहिणी इलाके में एक्यूआई 447 और डीटीयू में एक्यूआई 444 दर्ज किया गया. आईआईटी दिल्ली इलाके में एक्यूआई 441 हो गया है.

इन इलाकों में AQI 400 पार
इलाका AQI
पंजाबी बाग 457
जहांगीरपुरी 450
रोहिणी 447
DTU 444
IIT दिल्ली 441

सीपीसीबी के मुताबिक सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर अक्षरधाम मंदिर के आसपास एक्यूआई 353 दर्ज की गई है. हवा की क्वालिटी बहुत खराब है.

नोएडा-गुरुग्राम में भी हालात खराब-
नोएडा में भी AQI बेहद खराब कैटेगरी में है. नोएडा एक्यूआई 313 दर्ज किया गया है. गुरुग्राम में भी हवा बेहद खराब कैटेगरी में है. सीपीसीबी के सुबह 7 बजे के आंकड़ों के मुताबिक तीनों शहरों की हवा बेहद खराब बनी हुई है. कई इलाके धूंध-स्मॉग की गहरी चादर में लिपटे नजर आए.

वायु प्रदूषण रोकने के लिए सख्ती-
सरकार प्रदूषण रोकने के लिए तमाम उपाय कर रही हैं. लेकिन ये भी काफी नहीं दिख रहा है. दिल्ली सरकार ने अलग विंटर एक्शन प्लान के तहत 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक धूल पैदा करने वाले तोड़फोड़ और खुले में सिविल कंस्ट्रक्शन वर्क पर बैन लगाया है. इसके साथ ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक 15 दिनों के लिए कुछ निर्माण और तोड़फोड़ वाली गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है.

ये भी पढ़ें: