scorecardresearch

संसद में अखिलेश यादव क्यों भड़के और क्या कहा? पूरी बात समझिए

NEET पेपर लीक मामले को लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव भड़क गए. उन्होंने स्पीकर ओम बिरला से कहा कि आपने कांग्रेस और बीजेपी को बोलने का मौका दिया, हमको बोलने का मौका नहीं दिया. उन्होंने पूछा कि क्या दोनों में समझौता हो गया है क्या?

Akhilesh Yadav Akhilesh Yadav

नीट पेपर लीक और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों ने संसद में काले कपड़े पहनकर गए.  इसको लेकर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. इसको लेकर स्पीकर ने कांग्रेस और बीजेपी को बोलने का मौका दिया. इससे अखिलेश यादव नाराज हो गए. अखिलेश यादव ने स्पीकर पर खुद को न बोलने देने का आरोप लगाया. अखिलेश यादव ने कहा कि डील तो नहीं हो गई सरकार की.

समझौता कर लिया आपने क्या- अखिलेश यादव
लोकसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि ये मुद्दा किसी एक पार्टी का नहीं है. ये मुद्दा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बीजेपी का नहीं है. ये मुद्दा युवाओं और छात्र-नौजवानों का है. इसके बाद अखिलेश यादव ने गुस्सा में कहा कि आपने इनको बुलवा दिया, उनको बुलवा दिया, समझौता कर लिया आपने क्या? अखिलेश यादव ने कहा कि हमें क्यों नहीं बोलने दिया, अध्यक्ष महोदय? ये पक्ष ठीक नहीं है अध्यक्ष महोदय.

क्या बेटियों के पकड़े फाडेंगे आप- अखिलेश यादव
इसपर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मैंने आपको कहा तो आपने कहा कि उनको बुलवाओ. इसपर अखिलेश यादव ने कहा कि हम सब उनके लिए लड़ रहे हैं. अगर छात्रों की नहीं सुनी जाएगी तो हम सड़कों पर आएंगे. उन्होंने कहा कि इस्तीफा क्या है, इस्तीफा तो जब चाहेंगे, तब मंत्री से ले लेंगे, सदन के बाहर ले लेंगे. उन्होंने कहा कि सवाल ये है कि छात्रों के जो व्यवहार हुआ है, उनके हाथ तोड़े, उनके सिर तोड़े, उनके कपड़े फाड़े, क्या बेटियों के पकड़े फाडेंगे आप?

हम मजबूरी में पीएम आवास गए- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि अध्यक्ष महोदय, हम मजबूरी में प्रधानमंत्री आवास पर गए हैं. अगर आप सुन लेते यहां पर, तो  हम नहीं जाते. क्या प्रधानमंत्री स्टेटमेंट नहीं दे सकते. अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं के लिए आप बाहर बोल सकते हैं, सदन में क्यों नहीं बोल सकते?

ये भी पढ़ें: