रेलवे स्टेशन का डिजाइन दिखाते हुए
रेलवे स्टेशन का डिजाइन दिखाते हुए
प्रतिदिन देश के अलग-अलग शहरों से लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए राजस्थान पहुंचते हैं. खाटू श्याम जी आने जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक राहत भारी खबर है. दरअसल खाटू श्याम जी के पास सुंदरपुर में नया रेलवे स्टेशन बनेगा.
इस रेलवे स्टेशन का काम 8 महीने में शुरू हो जाएगा. राजस्थान पहुंचे रेल मंत्री ने सुंदरपुर रेलवे स्टेशन का डिजाइन जारी करते हुए कहा कि इस रेलवे स्टेशन के बनने के बाद खाटू श्याम जी की दूरी महज 11 किलोमीटर रह जाएगी. इससे यहां आने वाले देश भर के लाखों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नई ट्रेन को शुरू करने के लिए राजस्थान पहुंचे. इस दौरान सीकर स्टेशन पर पूर्व सांसद सीकर सुमेधानंद सरस्वती भी पहुंचे. इस दौरान वहां चर्चा में खाटूश्याम जी के दर्शनार्थियों को जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि सुविधा के लिए सुंदरपुरा स्टेशन के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान हो गई है.
इसके पश्चात केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सुमेधानंद सरस्वती ट्रेन से स्टेशन के निर्माण के स्थान तक गए और वहीं पर सुंदरपुरा स्टेशन के डिजाइन को दिखाकर विस्तृत चर्चा की. साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि यह कार्य आगामी कुछ महीनों में प्रारंभ हो जाए.
इस स्टेशन के निर्माण से खाटूश्याम जी आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और उनका आवागमन सुगम और आसान हो जाएगा. अभी तक केवल रिंग्स तक ट्रेन का संचालन होता है. वहां से खाटू श्याम जी जाने में यात्रियों को खासी दिक्कत होती है. लेकिन सुंदर पुर स्टेशन से खाटू श्याम जी की दूरी महज 11 कमी रह जाएगी. रेल मंत्री ने कहा कि आगामी 8 महीने में रेलवे स्टेशन का काम शुरू हो जाएगा और स्टेशन को सुंदर बनाया जाएगा.