
wine shop
wine shop
आज यानी 4 मार्च को होली का त्योहार है. देशभर में उत्साह के साथ होली मनाई जा रही है. इस बीच दिल्ली में रहने वाले शराब के शौकीनों के लिए गुड न्यूज आई है. दिल्ली में होली के मौके पर शराब की दुकानें खुली रहेंगी. अब होली के दिन भी दुकानों से शराब खरीद सकते हैं. दिल्ली सरकार ने इस साल होली को ड्राई डे की सूची से बाहर कर दिया है. इसके साथ ही साफ हो गया है कि 4 मार्च, बुधवार को होली के दिन राष्ट्रीय राजधानी में शराब की दुकानें खुली रहेंगी.
होली पर नहीं रहेगा ड्राई डे-
आबकारी विभाग के मुताबिक अब दिल्ली में होली पर ड्राई डे नहीं रहेगा. अब तक दिल्ली में होली के मौके पर शराब की दुकानें बंद रखी जाती थीं. आमतौर पर देश के अधिकांश राज्यों में भी होली जैसे प्रमुख त्योहार पर ड्राई डे घोषित किया जाता है. लेकिन इस बार दिल्ली सरकार ने ड्राई डे की लिस्ट में बदलाव किया है और होली को इसमें शामिल नहीं किया है. अब होली के दिन भी दुकानों से शराब खरीद सकते हैं.
नई लिस्ट में होली का नाम नहीं-
दिल्ली सरकार ने ड्राई डे को लेकर जो नया आदेश जारी किया है, उसमें होली का नाम नहीं है. इसका मतलब है कि त्योहार के दिन भी दिल्ली में अधिकृत शराब की दुकानें और ठेके सामान्य रूप से संचालित होंगे. सरकार के इस फैसले से उन लोगों को राहत मिली है जो त्योहार के मौके पर शराब खरीदना चाहते हैं. हालांकि प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाने की संभावना है, ताकि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके.

कब-कब दिल्ली में बंद रहेंगी शराब की दुकानें-
दिल्ली सरकार ने इस साल ड्राई डे की जो लिस्ट जारी की है, उसमें होली के त्योहार को शामिल नहीं किया गया है. चलिए पूरी लिस्ट बताते हैं.
(सुशांत मिश्रा की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: