रेलवे लगातार अपने यात्रियों की सुख-सुविधा को ध्यान में रखते हुए नये नियम, अधिक ट्रेनें और नियमावली हर चीज को लेकर बदलाव कर रहा है. महामारी के बाद से बिगड़े हालात काफी ज्यादा पटरी पर आ चुके हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए कई दैनिक ट्रेनें, धार्मिक स्थल जाने के लिए कई स्पेशल ट्रेन और कई प्रीमियम ट्रेनों को शामिल किया गया है. अब चूंकि ट्रेनों की संख्या अच्छी हो गई है, तो अधिक संख्या में यात्री भी इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रा कर रहे है.
रेलवे देगा डिस्पोजेबल बेडरोल
अब रेलवे ने सर्दियों में भी आपके ट्रेन के सफर को आसान बनाने के लिए यात्रियों को बड़ी राहत दी है. अब आपको यात्रा के दौरान अपने साथ भारी कंबल और चादरें ले जाने की जरूरत नहीं होगी. रेलवे अब डिस्पोजेबल बेडरोल की सुविधा शुरू करने जा रहा है.
दरअसल पिछले कुछ समय पहले विशेष रूप से कोरोनावायरस महामारी के कारण भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में बेडरोल की सेवा बंद कर दी थी. इस वजह से यात्रियों को अपने साथ कंबल, चादर आदि ले जाना पड़ रहा था, जिससे थोड़ी असुविधा हो रही थी. रेलवे के इस कदम से यात्रियों को यात्रा में सुविधा होगी क्योंकि यात्रियों को कंबल और चादर का बोझ ढोकर यात्रा नहीं करनी पड़ेगी. अक्सर काफी ज्यादा लगेज होने के बावजूद यात्रियों को एक्स्ट्रा कंबल भी साथ में ढोना पड़ता था, जिससे अब थोड़ी राहत मिलती जरूर दिख रही है.
देने होंगे 150 रुपये
हालांकि अब आपको इसकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. इस विशेष सेवा के तहत यात्रियों को 150 रुपये में डिस्पोजेबल बेडरोल मिलेगा. यह सुविधा अभी लंबी दूरी के यात्रियों को दी जा रही है. रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक फिलहाल यह सुविधा मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, मुंबई-दिल्ली अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस, स्वर्ण मंदिर मेल और पश्चिम एक्सप्रेस जैसी चुनिंदा ट्रेनों में ही उपलब्ध होगी.
इस विशेष सुविधा के लिए यात्रियों को किट के लिए 150 रुपये का भुगतान करना होगा जिसमें कंबल के साथ फेस मास्क जैसी चीजें भी शामिल होंगी. आपको इस रेलवे किट में मिलेगा -