scorecardresearch

Alwar: शिक्षकों की कमी से गुस्साए बच्चे और ग्रामीण, स्कूल के गेट पर बाहर से लगा दिया ताला... शिक्षा विभाग फौरन आया एक्शन में

स्कूल में महीनों से विज्ञान और गणित के शिक्षक मौजूद नहीं थे, जिसके बाद गुस्साए बच्चों और ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर बाहर से ताला लगा दिया. साथ ही प्रदर्थन करने लगे. जिसका नतीजा यही हुआ कि उनकी मांगों पर फौरन कार्रवाई हुई.

Advertisement
स्कूल के गेट पर जड़ा ताला स्कूल के गेट पर जड़ा ताला

देशभर में जेन अल्फा का विरोध प्रदर्शन लगातार अलग-अलग क्षेत्र में देखने को मिल रहा है. अलवर जिले थानागाजी स्थित जोधाबास स्कूल के बाद जिले के रैणी ब्लॉक के डगडगा में सरकारी स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीण व स्कूल के छात्रों ने सुबह के समय स्कूल का गेट बंद कर दिया और स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. 

स्कूल में लंबे समय से गणित व विज्ञान विषय के टीचरों की कमी थी. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तुरंत तीन शिक्षकों को स्कूल में लगाया. सोमवार से सभी शिक्षक स्कूल में छात्रों को पढ़ाएंगे. शिक्षा विभाग के आश्वासन व शिक्षक तैनात होने के बाद स्टूडेंट ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया और उसके बाद स्कूल का गेट खोला.

करीब 5 माह से नहीं से शिक्षक

रैणी उपखंड क्षेत्र के डगडगा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. पिछले करीब पांच माह से दोनों महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को विद्यालय के मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया. ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और परीक्षा परिणाम पर भी इसका असर पड़ सकता है.

विद्यालय में तालाबंदी की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों से करीब डेढ़ घंटे तक समझाइश की और उनकी समस्या को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया.

शिक्षक नहीं हुए नियुक्त, तो दोबारा होगा प्रदर्शन

अधिकारियों ने सोमवार तक गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों की नियुक्ति करने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने विद्यालय का ताला खोल दिया. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे. ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी स्कूल में पहले से ही शिक्षकों की कमी है, ऐसे में गणित और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक पांच माह से नहीं होने से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है.

मिलेगा बच्चों को गणित और विज्ञान का ज्ञान

जिला शिक्षा अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्कूल में तुरंत प्रभाव से तीन शिक्षक लगाए गए है. सोमवार से सभी शिक्षक निर्धारित समय पर स्कूल में पहुंचेंगे.

साथ ही स्कूल की व्यवस्था सुधारने के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया है. इसके बाद सभी स्टूडेंट स्कूल में गए और सामान्य रूप से स्कूल में कक्षाएं लगी.