scorecardresearch

Weather Update 9 March 2026: गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, तापमान में लगातार बढ़ोतरी

उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री अधिक रहने की संभावना है, जिससे मार्च की शुरुआत में ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

Weather Update 8 March 2026 Weather Update 8 March 2026

देश के कई हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिजाज साफ तौर पर बदला हुआ नजर आ रहा है. खासकर उत्तर भारत के दोनों पहाड़ी और मैदानी इलाकों में, जितना होना चाहिए तापमान उससे अधिक दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है. 


जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ज्यादा गर्मी
मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी दिन का तापमान नॉर्मल से अधिक रहने की संभावना है. अनुमान है कि यहां अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. अगर ऐसा होता है, तो सुबह के वक्त ही तेज गर्मी महसूस हो सकती है. आमतौर पर मार्च के महीने में राज्यों में मौसम हल्का ठंडा रहता है, लेकिन इस बार दिन के समय गर्मी थोड़ी ज्यादा महसूस की जा रही है. 

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी तापमान बढ़ सकता है
केवल पहाड़ी इलाके ही नहीं, बल्कि उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ज्यादा चल रहा है. यहां आज दिन का तापमान लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है. इसका असर खास तौर पर दोपहर के समय महसूस किया जाएगा, जब धूप तेज हो जाती है. मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति अगले तीन दिनों यानी 10 मार्च तक बनी रहने की संभावना है.
हालांकि इसके बाद मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है. अनुमान है कि अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट भी देखने को मिल सकती है.

पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में यह बदलाव एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है. इसके प्रभाव से 9 मार्च से 11 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम बदलने की संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है. हालांकि यह बारिश बहुत ज्यादा नहीं होगी, बल्कि छिटपुट रूप में देखने को मिल सकती है. इससे पहाड़ी इलाके और उससे जुड़े आस-पास के राज्यों में तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना भी जताई जा रही है.


मौसम पर नजर बनाए रखने की सलाह
मौसम विभाग का कहना है कि मार्च के महीने में मौसम का मिजाज जल्दी बदल सकता है. इसलिए लोगों को ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है. खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वालों को मौसम की जानकारी पहले से लेकर ही अपनी योजना बनानी चाहिए, क्योंकि थोड़ी भी बारिश या बर्फबारी से वहां की परिस्थितियां प्रभावित हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें