
जनरल डिब्बों में अनारक्षित टिकट पर कर पाएंगे यात्रा
जनरल डिब्बों में अनारक्षित टिकट पर कर पाएंगे यात्रा
आप भी अगर रेलवे में सामान्य यानि जनरल डिब्बों में यात्रा करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है. अब आप फिर से जनरल डिब्बे में सफर कर सकेंगे. नए साल यानि 1 जनवरी 2022 से भारतीय रेलवे 20 रेलगाड़ियों में जनरल कोच में अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने की सुविधा दे रही है. आइए जानते हैं इन 20 रेलगाड़ियों के नाम, जिनमें बिना रिजर्वेशन के आप यात्रा कर सकेंगे.

कोरोना में बंद की गई थी ट्रेनें
देश में कोरोना के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं और इसी वजह से भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है. इससे पहले मार्च 2020 में कोरोना की वजह से सारी ट्रेनें रोक दी गई थी. करीब एक महीने बाद प्रवासी मजदूरों को वापस पहुंचाने के लिए ट्रेनें शुरू की गई. कुछ वक्त बाद रेलवे ने कोविड स्पेशल के नाम से कुछ ट्रेनें शुरू की. धीरे-धीरे इसकी संख्या भी बढ़ाई गई लेकिन, बिना रिजर्वेशन वाली किसी भी ट्रेन को शुरू नहीं किया गया. सफर करने के लिए रिजर्वेशनअनिवार्य था.
पिछले दिनों रेलवे ने यह घोषणा की थी कि 700 ट्रेनें शुरू की जाएगी. अब रेलवे ने यह घोषणा की है कि 20 ट्रेनों में आप बिना रिजर्वेशन के यात्रा कर सकेंगे. छोटी दूरी सफर करने वालों केलिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है.
ये भी पढ़ें