scorecardresearch

FOMO, कुचु पुचु, Delulu... संसद में सांसदों ने खूब इस्तेमाल किए जेन Z शब्द, क्या है इनका मतलब

Gen-Z का बात करने का अंदाज ही अलग है. उनकी भाषा अलग है. वो अलग-अलग तरीके के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. इसकी एक झलक संसद में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान दिखाई दी. कई सांसदों ने जेन-जी अंदाज में अपनी बात रखी. उन्होंने कई ट्रेंडिंग शब्दों का इस्तेमाल किया. चलिए उनके मतलब समझते हैं.

Tejasvi Surya, Bansuri Swaraj and Deepender Singh Hooda Tejasvi Surya, Bansuri Swaraj and Deepender Singh Hooda

संसद में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा हो रही है. इस दौरान पक्ष-विपक्ष के सांसद अपनी बात रख रहे हैं. प्रियंका गांधी, अनुराग ठाकुर, श्रीकांत शिंदे, बांसुरी स्वराज, तेजस्वी सूर्या जैसे लीडर्स ने सदन में अपनी बात रखी. इस दौरान जेन-Z चर्चा में रहे. चर्चा के दौरान कई सांसदों ने जेन-Z के इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों को खूब इस्तेमाल किया. सदन में कई सांसद जेन-जी वाली भाषा बोलते नजर आए. सांसदों ने युवाओं के लिए उनकी भाषा में एक-दूसरे पर तंज कसा. चलिए आपको बताते हैं कि संसद में सांसदों के इस्तेमाल किए गए जेन-Z में ट्रेंडिंग शब्दों का क्या मतलब होता है.

श्रीकांत शिंदे ने इन Gen-Z भाषा का किया इस्तेमाल-
शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने Gen-Z वाली भाषा में विपक्ष को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष के विरोध में जेन-जी की भाषा में समझाता हूं. पहले 37 दिनों तक वे MIA रहे, फिर उन्हें FOMO हुआ और इसलिए वे पीएम आवास पर प्रदर्शन करने पहुंच गए. आखिर में उनको Delulu हुआ. उनको लगा कि प्रदर्शनकारी छात्र उनके साथ आएंगे, लेकिन कोई नहीं आया.
चलिए आपको शिवसेना सांसद के इस्तेमाल किए गए जेन-जी शब्दों का मतलब बताता हैं.

MIA-
MIA का मतलब Missing in Action. इसका अर्थ है कि एक्शन लेने में देरी की.

FOMO-
FOMO का अर्थ Fear of missing out होता है. इसका मतलब है कि डर होता है कि कहीं हम पीचे न रह जाए.

Delulu-
Delulu का मतलब Delusion से है. इसका मतलब अपनी ही दुनिया या इमेजिनेशन में खोए रहना होता है.

बांसुरी स्वराज ने का Gen-Z अंदाज-
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने भी अपने भाषण के दौरान जेन-जी वाली भाषा का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस ने पॉलिसी वैक्यूम पैदा की, वहीं अगर मैं जेन-जी की भाषा का इस्तेमाल करूं तो मोदी ने इसे Clocked it किया और एक ठोस समाधान निकाला. चलिए इसका मतलब बताते हैं.

Clocked it-
इसका मतलब Notice or recognize something quickly है. इसका मतलब सही बात पहचान लेना है. जैसे You Clocked it. मतलब तुमने बिल्कुल सही समझा.

Gen-Z अंदाज में दीपेंद्र हुड्डा-
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी ट्रेंडिंग शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि उनके हाथ में पत्थर नहीं था, संविधान था. किसी ने रील बनाई, किसी ने मीम बनाया, किसी ने गीत गाया. वो वास्तेगुनेहुईया भी कहते थे, वो इतने प्यार से इस्तीफा मांगते थे, कहते थे कुचु पुचु इस्तीफा दे दो.

चलिए दीपेंद्र हुड्डा के इस्तेमाल किए गए जेन-जी शब्दों का मतलब बताते हैं.

कुचु पुचु-
इस शब्द मतलब प्यारा व्यक्ति होता है. 

ये भी पढ़ें: