Aadhar card update (AI made Image)
Aadhar card update (AI made Image)
आधार कार्ड आज लगभग हर भारतीय की पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है. बैंक अकाउंट खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है. यही वजह है कि UIDAI समय-समय पर आधार से जुड़े नियमों और सेवाओं में बदलाव करता रहता है, ताकि लोगों की जानकारी सुरक्षित रहे और उसका गलत इस्तेमाल न हो सके.
अब ईमेल अपडेट कराने पर नहीं देना होगा शुल्क
अब आधार धारकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. UIDAI ने एक ऐसी सेवा को मुफ्त करने का फैसला लिया है, जिसके लिए अब तक लोगों को शुल्क देना पड़ता था. 1 जुलाई 2026 से आधार में ईमेल एड्रेस अपडेट कराने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. UIDAI की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से लागू होगी और 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगी. यानी पूरे छह महीने तक आधार धारक बिना किसी शुल्क के अपना ईमेल एड्रेस अपडेट करा सकेंगे.
पहले लगते थे 75 रुपए
अब तक आधार में ईमेल एड्रेस अपडेट कराने के लिए 75 रुपए का शुल्क देना पड़ता था. लेकिन नए फैसले के बाद यह सेवा पूरी तरह मुफ्त हो जाएगी. ऐसे में जिन लोगों का ईमेल अभी तक आधार से लिंक नहीं है या पुराना ईमेल बदलना चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है. UIDAI का मानना है कि आधार से ईमेल एड्रेस लिंक रहने पर यूजर्स को जरूरी सूचनाएं समय पर मिलती रहती हैं. अगर आधार का कोई गलत इस्तेमाल होता है या उससे जुड़ी कोई महत्वपूर्ण गतिविधि होती है, तो उसकी जानकारी भी आसानी से प्राप्त की जा सकती है. इससे सुरक्षा और पारदर्शिता दोनों बढ़ती हैं.
हाल ही में लॉन्च हुआ नया आधार मोबाइल ऐप
UIDAI ने हाल ही में आधार से जुड़ी सेवाओं को और आसान और सुरक्षित बनाने के लिए नया आधार मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च किया है. इसी ऐप के जरिए ईमेल अपडेट की सुविधा मुफ्त की गई है. हालांकि यह छूट केवल निर्धारित अवधि यानी 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2026 तक ही लागू रहेगी. इसके बाद UIDAI इस नीति की समीक्षा कर सकता है और आगे शुल्क जारी रखना है या नहीं, इस पर फैसला ले सकता है.
ध्यान रखें, हर तरीके पर नहीं मिलेगी छूट
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मुफ्त सुविधा सिर्फ आधार मोबाइल ऐप के माध्यम से ईमेल एड्रेस अपडेट कराने पर ही मिलेगी. यदि कोई व्यक्ति आधार अपडेट करने के लिए किसी अन्य माध्यम का इस्तेमाल करता है, तो उसे लागू शुल्क देना पड़ सकता है. इसलिए अपडेट कराने से पहले UIDAI के नियम और शुल्क जरूर जांच लें. अगर आपका ईमेल अभी तक आधार से जुड़ा नहीं है या आपने लंबे समय से उसे अपडेट नहीं किया है, तो 1 जुलाई से शुरू होने वाली इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है. इससे न सिर्फ पैसे बचेंगे, बल्कि आधार से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं भी सीधे आपके ईमेल तक पहुंचती रहेंगी.
ये भी पढ़ें