
Plastic Recycle
Plastic Recycle
पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगा दिया है. करीब 19 ऐसी प्लास्टिक की चीजों पर रोक लगाई गई है जिनसे पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचता है. इसी के तहत राजधानी के त्यागराज स्टेडियम में 'प्लास्टिक विकल्प मेला' का आयोजन किया गया है. इसमें पर्यावरण के तीन आर (3 R’s) पर आधारित चीजों को शामिल किया गया है जो इको फ्रेंडली होने के साथ साथ पॉकेट फ्रेंडली भी हैं.
दरअसल कक्षा दसवीं तीन छात्रों ने मिटटी से कप बनाया गया है जिसमें आप चाय या कॉफी पीने के बाद इसे गमले में डालकर पौधे भी उगा सकेंगे. स्टूडेंट्स का कहना है कि मुनाफे से ज्यादा उनका मकसद उन लोगों की मदद करना है जिनकी छोटी दुकानें हैं या जो ठेला लगाकर सामान बेचते हैं.

नॉन रिसाइक्लेबल प्लास्टिक से बना रहे हैं फर्नीचर और घर की छत
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का एक सर्वे बताता है कि देश में हर दिन 26 हजार टन प्लास्टिक कचरा निकलता है, जिसमें से सिर्फ 60% को ही इकट्ठा किया जाता है. बाकी कचरा नदी-नालों में मिल जाता है या पड़ा रहता है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक विकल्प मेले में प्लास्टिक फर्नीचर का एग्जिबिशन लगाया गया है.
दरअसल यह वो प्लास्टिक है जिसे कभी भी रीसाइकल नहीं किया जा सकता है. इससे पर्यावरण को नुकसान होने के साथ साथ स्वास्थ्य को भी बहुत नुकसान होता है. इसलिए इसी प्लास्टिक के जरिए फर्नीचर और घर की छत बनाई गई है. यह किफायती तो है ही लेकिन इसका एक फायदा यह भी है कि यह कभी खराब नहीं होंगे. टीन की छत से घर का तापमान बढ़ जाता है लेकिन इस प्लास्टिक की छत का इस्तेमाल करने से तापमान में गिरावट आएगी.

लोगों के घरों से ड्राय वेस्ट को डोनेट करने की हो रही है अपील
इस मेले में एक प्रदर्शनी ऐसी भी रही जो थोड़ी अलग है. इसमें मिलने वाला सामान भी अलग है और इसे बनाने वाले भी. अवकायम नाम की इस संस्था ने वेस्ट मटेरियल से कुछ ऐसी चीजें बनाई हैं जिन्हें देखकर आप वाकई में हैरान रह जाएंगे. अवकायम से दिलीप कुमार बताते हैं यह सारी चीजें विकलांग लोगों द्वारा बनाई गई हैं. हम दिल्ली एनसीआर के लोगों से अपील करते हैं कि उनके घरों से निकलने वाला ड्राई वेस्ट वे हमें डोनेट करें. इसमें खाने के रैपर से लेकर घर के अखबार और इस्तेमाल किए हुए फूल भी होते हैं.

मिट्टी के फ्रिज के लिए न बिजली की जरूरत और न बैटरी की
बिजली से चलने वाले फ्रिज तो आपने देखे ही होंगे लेकिन सभी फ्रिज सभी दृष्टि से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए यह मिट्टी का फ्रिज बनाया गया है जो आपको ठंडा पानी भी देगा और आपके सामान को भी ठंडा रखेगा. इसे पूरी तरह मिट्टी से बनाया गया है और ठंडा रखने के लिए ऊपर पानी डाला जाता है. यह पानी जैसे कैसे नीचे की ओर रिसता है वैसे-वैसे पूरे फ्रिज को ठंडा कर देता है. यानि कि इसमें रखा सामान प्राकृतिक तरीके से ठंडा होता है.
पाइन वुड से बनाई करेगी प्लास्टिक को रिप्लेस
सरकार ने प्लास्टिक की 19 चीजों को बैन किया है. उन चीजों को पाइनवुड से बनाकर रिप्लेस किया जा रहा है. पाइनवुड से बनाई गई चीजें 100% नेचुरल हैं. इनके इस्तेमाल से कई टन प्लास्टिक बचेगा और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा.