scorecardresearch

PM किसान की किस्त का इंतजार खत्म! 30 अक्टूबर को आएंगे ₹2,000, लेकिन पैसा पाने से पहले जरूर कर लें ये काम

देशभर के करोड़ों किसान PM किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं. किसानों के लिए अच्छी खबर है कि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी. इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खाते में सीधे ₹2,000 ट्रांसफर किए जाएंगे.

Advertisement
Make sure to complete e-KYC, Aadhaar-bank account linking, and land record verification before the 24th installment of PM Kisan is released Make sure to complete e-KYC, Aadhaar-bank account linking, and land record verification before the 24th installment of PM Kisan is released

देशभर के करोड़ों किसान PM किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं. किसानों के लिए अच्छी खबर है कि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी. इसके तहत पात्र किसानों के बैंक खाते में सीधे ₹2,000 ट्रांसफर किए जाएंगे. हालांकि, किस्त जारी होने की तारीख आने का मतलब यह नहीं है कि हर रजिस्टर्ड किसान के खाते में पैसे पहुंच जाएंगे. अगर आपके दस्तावेज अधूरे हैं या e-KYC पूरा नहीं हुआ है, तो आपका भुगतान अटक सकता है. ऐसे में समय रहते अपनी जानकारी चेक करना जरूरी है.

24वीं किस्त से पहले चेक कर लें अपना स्टेटस
PM किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं. इनमें e-KYC, आधार से बैंक खाते का लिंक होना और जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन शामिल है. इसके अलावा, आवेदन में दी गई व्यक्तिगत जानकारी भी सही होनी चाहिए. इनमें कोई गड़बड़ी होने पर किस्त मिलने में देरी हो सकती है.

किसान घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.
इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट खोलें और 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें.
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और 'Get OTP' पर क्लिक करें.
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करने के बाद आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी.
यहां e-KYC और लाभार्थी की स्थिति चेक करें. अगर कोई जानकारी अधूरी है, तो उसे जल्द ठीक कराएं.

ऐसे पूरा करें e-KYC
PM किसान योजना में e-KYC पूरा करना जरूरी है. किसान इसे OTP, फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए पूरा कर सकते हैं.
OTP से e-KYC: आधिकारिक वेबसाइट पर 'e-KYC' विकल्प चुनें. अपना आधार नंबर दर्ज करें और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरें. इसके बाद दिए गए निर्देशों का पालन करें.
फिंगरप्रिंट से सत्यापन: जिन किसानों के पास आधार से जुड़ा चालू मोबाइल नंबर नहीं है या जिन्हें ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी हो रही है, वे कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर फिंगरप्रिंट के जरिए सत्यापन करा सकते हैं.
चेहरे से पहचान: किसान अपने मोबाइल में PM-KISAN ऐप और Aadhaar Face RD ऐप डाउनलोड करके फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से e-KYC पूरा कर सकते हैं. इसके लिए ऐप में लॉग इन करके e-KYC के निर्देशों का पालन करना होगा.

भुगतान अटकने से बचने के लिए क्या करें
किसानों को 30 अक्टूबर से पहले अपनी सभी जरूरी जांच पूरी कर लेनी चाहिए. बैंक खाते में आधार लिंक होने, जमीन के रिकॉर्ड सही होने और e-KYC पूरा होने की पुष्टि कर लें. किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित सेवा केंद्र से मदद लें. इससे किस्त के भुगतान में आने वाली परेशानियों से बचने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: