scorecardresearch

PM Kisan Nidhi की 23वीं किस्त कब आएगी? उन किसानों को मिलेगा पैसा, जिनके खाते में नहीं आई थी 22वीं किस्त?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में आने का समय धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है. जून-जुलाई में किसानों के खाते में पैसा आ सकता है. क्या उन किसानों के खाते में 23वीं किस्त का पैसा आ सकता है, जिनके खाते में 22वीं किस्त का पैसा नहीं आया था. चलिए जानते हैं.

PM Kisan Scheme PM Kisan Scheme

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त आने वाली है. मार्च  2026 में 22वीं किस्त आई थी. उस दौरान कई किसानों का पैसा रुक गया है. अब सवाल उठता है कि जिन किसानों का पैसा 22वीं किस्त में रुक गया था, उनका पैसा 23वीं किस्म आ सकता है या नहीं. जिन खामियों की वजह से किसानों का पैसा रुक गया था, अगर उसको दूर कर लिया गया तो किसानों के खाते में पैसा आ सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि किसान कैसे अपना ताजा स्टेटस चेक कर सकते हैं.

22वीं नहीं आया पैसा, 23वीं किस्त में आएगा?
13 मार्च 2026 को किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी हुई थी. इस दौरान 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पैसा भेजा गया था. इस दौरान 18640 करोड़ की रकम भेजी गई थी. लेकिन कई किसानों का पैसा रुक गया था. अब सवाल उठता है कि जिन किसानों का पैसा पिछली किस्त में नहीं आया था, उनका पैसा 23वीं किस्त में आ सकता है? अगर किसान अपनी कमियों को दूर कर लेते हैं तो 23वीं किस्त का पैसा उनके खाते में आ सकता है.

कैसे चेक करें ताजा स्टेटस?
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किन किसानों के खाते में पैसा आएगा. अभी पीएम किसान का ताजा स्टेटस क्या है? चलिए आपको बताते हैं कि इन सब सवालों के जवाब कैसे पा सकते हैं.

  • सबसे पहले पीएम किसान निधि की आधिकारिक वेबसाइट  https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा.
  • इसके बाद फॉर्मर कॉर्नर पर जाना होगा.
  • यहां Know Your Status पर क्लिक करना होगा.
  • इसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा फिल करना होगा.
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. जिसे भरकर Get Data पर क्लिक करें.
  • इसमें किसानों को इंस्टॉलमेंट स्टेटस और eKYC स्टेटस की जानकारी मिल जाएगी.

कब आएगी किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा साल में 3 बार किसानों के खाते में आता है. इस योजना की हर किस्त 4 महीने के बाद खाते में आती है. हालांकि समय में थोड़ा इधर-उधर हो सकता है. पिछले दो साल से वित्त वर्ष की पहली किस्त जून के आखिरी से लेकर अगस्त के पहले हफ्ते तक में आई है. इसके मुताबिक योजना की 23वीं किस्त जून या जुलाई में आ सकती है. अगर इसमें लेट होता है तो अगस्त में किसानों के खाते में किस्त का पैसा जरूर आ जाएगा.

ये भी पढ़ें: