scorecardresearch

पीएम मोदी के जन्मदिन पर राजधानी लखनऊ में बंटी झालमुड़ी, चाय तो रायबरेली में हुआ सवा करोड़ महामृत्युंजय जाप का पाठ

लखनऊ में भारी संख्या में लोग दोपहर से ही पीएम मोदी के जन्मदिन पर झालमुड़ी का आनंद लेने एकत्रित हुए और साथ में चाय का आनंद लिया. लोगो ने कहा पीएम मोदी की जिंदगी काफी इंस्पायरिंग है.

Advertisement
पीएम मोदी के जन्मदिन पर राजधानी लखनऊ में बंटी झालमुड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर राजधानी लखनऊ में बंटी झालमुड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में भी इस मौके पर कई खास आयोजन हुए. कुछ दिलचस्प आयोजनों में राजधानी लखनऊ का झालमुड़ी, चाय वितरण भी रहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं 25 वर्ष के सेवा-संकल्प अभियान के अवसर पर आज भाजपा के युवा नेता और बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष विराज सागर दास के नेतृत्व में लखनऊ के विभिन्न स्थानों पर जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए.

दोपहर से जुटे लोग, झालमुड़ी के साथ चाय का लिया आनंद
रक्तदान शिविर के अलावा सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहा झालमुड़ी और चाय वितरण कार्यक्रम. लखनऊ में भारी संख्या में लोग दोपहर से ही पीएम मोदी के जन्मदिन पर झालमुड़ी का आनंद लेने एकत्रित हुए और साथ में चाय का आनंद लिया. लोगो ने कहा पीएम मोदी की जिंदगी काफी इंस्पायरिंग है. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना को लेकर ऊंचाहार में सवा करोड़ महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप किया गया. 

ऊंचाहार में सवा करोड़ महामृत्युंजय मंत्र का जाप
कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय के आह्वान पर आयोजित महा शिवपुराण में इस अनुष्ठान में 5 लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए. वैदिक विधि-विधान और शंखनाद-डमरू के नाद के बीच पूज्य पं. प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में यह अनुष्ठान संपन्न हुआ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रायबरेली के ऊंचाहार में एक अद्वितीय आध्यात्मिक कीर्तिमान स्थापित हुआ. श्री शिवमहापुराण कथा के भव्य पंडाल में एक साथ 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने समवेत स्वर में सवा करोड़ महामृत्युंजय मंत्र का पाठ किया.

शंख-डमरू की गूंज के बीच पीएम मोदी के लिए प्रार्थना
शंख की गूंज, डमरू के नाद और 'हर-हर महादेव' के उद्घोष के साथ पूरे कथा परिसर का वातावरण शिवमय हो गया. लाखों श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन के लिए देवाधिदेव महादेव से मंगल प्रार्थना की.

ये भी पढ़ें: