Viral Video
Viral Video
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक शादी समारोह में एक युवती हाथ में कट्टा और तमंचा लेकर एंट्री करती है. युवती स्टेज पर जाती है और डांस करती है. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इलाके में हर तरफ इस लड़की की चर्चा हो रही है. फिलहाल प्रशासन ने इस वायरल वीडियो के मामले को गंभीरता से लिया है और इसकी जांच कर रही है.
कट्टा के साथ युवती का वीडियो वायरल-
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया से लेकर पुलिस महकमे तक में हड़कंप मचा दिया है. ये वाक्या मांधाता क्षेत्र का है, जहां एक वैवाहिक कार्यक्रम में एक युवती का ऐसा दबंग अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. सोशल मीडिया पर इस युवती को रिवॉल्वर रानी और लेडी डॉन का नाम दिया जा रहा है.
हाथ में कट्टा, आंखों पर चश्मा-
ये वाक्या प्रतापगढ़ में मांधाता थाना इलाके के अकोडिया गांव का है, जहां एक शादी समारोह चल रहा था. प्रयागराज से एक बारात आई हुई थी. घर में शादी की खुशियां थी. महफिल पूरी तरह सजी हुई थी. लेकिन इसी बीच महफिल में एक युवती की एंट्री ने सबको ध्यान आकर्षित किया. युवती हाथ में तमंचा लेकर डीजे फ्लोर पहुंची और डांस करने लगी. युवती का ये रूप देखकर बाराती से लेकर घराती तक हैरान रह गए.
वायरल वीडियो में क्या है?
युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में युवती आंखों पर काला चश्मा लगाए हुए हैं और उसके हाथ में देसी तमंचा है. युवती डांस कर रही है. डांस फ्लोर पर दूसरी महिलाएं भी डांस कर रही हैं. युवती का ये लुक देखकर हर कोई हैरान है.
क्या कहना है पुलिस का?
अब आग की तरह वायरल हो रहा है. बेखौफ अंदाज में महफिल लूटने वाली इस लेडी डॉन का दबंग स्टाइल प्रतापगढ़ से लेकर हर तरफ सुर्खियां बटोर रहा है. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, इलाके में खलबली मच गई. सरेआम अवैध असलहा लहराने के इस मामले को प्रतापगढ़ पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है. मांधाता पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.
(सुनील यादव की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: