प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी
देश में लगतार बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच प्रियंका गांधी के परिवार में एक सदस्य को कोरोना हो गया है. प्रियंका गांधी का एक स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. प्रियंका ने ट्वीट कर ये भी बताया कि मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, हालांकि डॉक्टर ने सलाह दी है कि मैं आइसोलेट रहूं और कुछ दिनों के बाद फिर से टेस्ट कराऊं.
देश की राजधानी में लगातार बढ़ रहे हैं केस
बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना और ओमिक्रोन के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे है. इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन विधानसभा में बताया कि कोविड के लिए जिन 187 नए सैंपल की जांच हुई है उसमें से 152 ओमिक्रोन के केस है. उनका कहना है कि कोरोना के केसों में बढ़ोतरी इस नए स्वरूप की वजह से ही हुई है और भारत में ओमिक्रोन बाहर से आया. दिल्ली सरकार ने केंद्र से बार-बार उड़ानों पर रोक लगाने को कहा था लेकिन ऐसा नहीं किया गया. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि दिल्ली में 30-31 दिसंबर को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए सैंपल में से 84 प्रतिशत में कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रोन’ की पुष्टि हुई है.
31 फीसदी मरीजों में सांस से जुड़ी दिक्कतें
दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के मरीजों पर हुई एक स्टडी में ओमिक्रॉन से संक्रमित 31 फीसदी मरीजों में रेस्पिरेटरी (सांस से जुड़ी दिक्कतें) के घातक लक्षण देखे गए हैं. जबकि डेल्टा संक्रमितों में इसका खतरा 91 फीसद तक देखा गया है. इस दौरान डेल्टा के मरीजों को लगभग सात दिन अस्पताल में एडमिट रखना पड़ा, लेकिन ओमिक्रॉन के मरीजों को 3 दिन से ज्यादा अस्पताल में रखने की आवश्यकता नहीं पड़ी.