scorecardresearch

पंजाब निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त, कांग्रेस-अकाली को झटका

पंजाब के निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. अब तक घोषित 1441 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 670 सीटों पर जीत मिली है. धूरी में 21 में से 20 सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत, सुनाम में 23 में से 19 सीटें, श्री आनंदपुर साहिब में 13 में से 11 सीटें, रमदास में 11 में से 10 सीटें, करतारपुर में 15 में से 9 सीटें और समाणा में 19 में से 12 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है.

Bhagwant Mann Bhagwant Mann

पंजाब में नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों में वोटर्स ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया है. 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस राजनीतिक सेमीफाइनल में आम आदमी पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने पंजाब की राजनीति का पूरा समीकरण बदल दिया है.

670 सीटों पर AAP की जीत-
अब तक घोषित 1441 वार्डों के नतीजों में आम आदमी पार्टी 670 सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है. कांग्रेस 275 सीटों पर सिमट गई, अकाली दल 203 सीटों तक सीमित रहा, जबकि भाजपा का प्रदर्शन इतना कमजोर रहा कि उसके 1142 उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए.

धूरी में 20 सीटों पर AAP की जीत-
धूरी में 21 में से 20 सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत, सुनाम में 23 में से 19 सीटें, श्री आनंदपुर साहिब में 13 में से 11 सीटें, रमदास में 11 में से 10 सीटें, करतारपुर में 15 में से 9 सीटें और समाणा में 19 में से 12 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि उसका जनाधार केवल विधानसभा तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय स्तर पर भी जनता उसके साथ मजबूती से खड़ी है.

कांग्रेस को बड़ा झटक लगा-
गिद्दड़बाहा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग के राजनीतिक गढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा. यहां जनता ने कांग्रेस के दावों को नकारते हुए आम आदमी पार्टी के पक्ष में स्पष्ट संदेश दिया. यह नतीजा बताता है कि पंजाब की राजनीति अब पुराने चेहरों और पारंपरिक दलों की पकड़ से बाहर हो गई है.

बीजेपी का कोई असर नहीं-
भाजपा की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक रही. बीजेपी पंजाब के नगर निकाय चुनावों में तीसरे या चौथे स्थान की लड़ाई भी नहीं लड़ सकी. हालत यह रही कि 1142 भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई.

जनता ने बीजेपी को नकार दिया- अनुराग ढांडा
इसी पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब के 48 शहरी निकायों के नतीजे सामने आ चुके हैं. इनमें 34 पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस केवल 3 और अकाली दल 6 निकायों तक सीमित रहे. वहीं "ED पार्टी" कहे जाने वाले भाजपा गठजोड़ को जनता ने पूरी तरह नकार दिया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को एजेंसियों के दम पर सरकारें बनाने की आदत है, उन्हें पंजाब की जनता ने लोकतंत्र की असली ताकत दिखा दी है.

यह चुनाव केवल नगर निकायों का चुनाव नहीं था. इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जनता के मूड का बड़ा संकेत माना जा रहा है. नतीजे बता रहे हैं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत हुआ है, सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है और मुख्यमंत्री भगवंत मान की लोकप्रियता लगातार कायम है. दूसरी ओर कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा अभी तक ऐसा कोई मुद्दा या नेतृत्व पेश नहीं कर पाए हैं जो जनता को प्रभावित कर सके.

नगर निकाय चुनावों में चली आम आदमी पार्टी की यह आंधी आने वाले समय में पंजाब की राजनीति की दिशा तय करने वाला बड़ा संकेत मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: