scorecardresearch

Punjab: गैंगस्टर्स के खिलाफ पंजाब पुलिस का ऑपरेशन, 60 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी, 1314 गुर्गे हिरासत में

पंजाब में पुलिस ने सूबे को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान चलाया है. इसके तहत 2000 पुलिसवालों की टीमों ने विदेश गैंगस्टर्स से जुड़े 60 ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने 1300 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है.

Advertisement
CM Bhagwant Mann CM Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने सूबे को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम शुरू की है. इस अभियान के पहले दिन पंजाब पुलिस की टीमों ने विदेशी गैंगस्टर्स के पहचाने गए ठिकानों पर छापेमारी की. डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राज्य भर में इसके तहत 72 घंटों की व्यापक कार्रवाई जारी है.

60 गैंगस्टर्स से जुड़े ठिकानों पर छापा-
ऑपरेशन के पैमाने के बारे में बात करते हुए डीजीपी ने बताया कि 'ऑपरेशन प्रहार' के हिस्से के रूप में 12,000 पुलिस कर्मियों वाली 2000 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में विदेश-आधारित 60 गैंगस्टरों के सहयोगियों/साथियों से संबंधित पहचाने गए और मैप्ड ठिकानों पर छापेमारी की.

1314 लोगों को हिरासत में लिया- विशेष डीजीपी
ऑपरेशन प्रहार के पहले दिन पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. पंजाब विशेष डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (विशेष डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि राज्य भर में विदेश-आधारित गैंगस्टरों के 1314 सहयोगियों/साथियों को हिरासत में लेकर पूरी बारीकी से जांच की जा रही है.

नागरिकों से मदद की अपील-
नागरिकों से संगठित अपराध के खिलाफ इस मुहिम में पंजाब पुलिस का साथ देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर-93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध तथा अपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: