scorecardresearch

Raghav Chadha Voter List: पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा राघव चड्ढा का नाम, जानें क्या है वजह

पंजाब में चुनाव आयोग की 'विशेष गहन समीक्षा' (SIR) के बाद राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है. जानें क्या है इसके पीछे की वजह.

Advertisement
Raghav Chadda Raghav Chadda

पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद रह चुके राघव चड्ढा का नाम राज्य की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हट गया है. चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के तहत तैयार ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल में उनकी एंट्री ASDD (Absent, Shifted, Deceased and Duplicate) सूची शामिल की गई है. इस सूची में उनकी एंट्री आने की वजह 'permanently shifted' दर्ज की गई है.

13 अगस्त को जारी हुई थी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
पंजाब में SIR के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 13 अगस्त 2026 को जारी की गई थी. इस दौरान राज्य में कुल करीब 20.66 लाख नाम ड्राफ्ट रोल से हटाए गए. यह जून 2026 में दर्ज कुल मतदाताओं का करीब 9.7 फीसदी है. 

मतलब है कि SIR की जांच के दौरान चुनाव अधिकारियों के रिकॉर्ड में यह दर्ज हुआ कि संबंधित व्यक्ति अपने पुराने पते या उस इलाके से स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुका है. ऐसे मामलों में पुराने पते वाली वोटर लिस्ट से नाम हटा दिया जाता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि उनका वोट देने का अधिकार हमेशा के लिए खत्म हो गया. अगर वह किसी दूसरी जगह रह रहा है तो वहां से रजिस्ट्रेशन करके वोट डाल सकता है.  

2022 में पंजाब से बने थे राज्यसभा सांसद
राघव चड्ढा 2022 में पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने गए थे. इसके बाद उन्होंने पंजाब में अपना वोटर रजिस्ट्रेशन कराया था और 2024 के लोकसभा चुनाव में मोहाली में वोट भी डाला था. वहीं, 2026 में वह AAP के कई अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए.

12 सितंबर तक दावा और आपत्ति का मौका
हालांकि ये ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की अंतिम सूची नहीं है. जिन लोगों का नाम हटाया गया है, उनके लिए 13 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक claims और objections दाखिल करने का मौका है. नाम दोबारा शामिल कराने के लिए Form 6 को भरना होगा, ताकि नाम फिर से जोड़ा जा सके. यानी राघव चड्ढा भी इस अवधि में अपने नाम को लेकर दावा पेश कर सकते हैं. 
 

 ये भी पढ़ें