scorecardresearch

मोबाइल पर खेलता था जुआ, हारने पर गिरवी रख देता था-मार्कशीट और मोबाइल फोन, परिवार ने कहा- पैसे चोरी करने दिल्ली गया था

परिजनों ने बताया कि जिस व्यक्ति ने राहुल पर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है वो राहुल का दोस्त है और वो दोनों साथ ऑनलाइन गेम खेलते हैं. दुष्कर्म पीड़िता का पति राहुल पर पैसे देने का दबाव बना रहा था और उसकी पैसे की व्यवस्था करने राहुल दिल्ली गया था.

राहुल मीणा राहुल मीणा

दिल्ली के पॉश अमर कॉलोनी हत्याकांड में गिरफ्तार राहुल मीणा के मामले में बड़े खुलासे हुए हैं. आरोपी अलवर जिले के राजगढ़ का निवासी है. राहुल ते परिजनों व पुलिस ने बताया कि उसे मोबाइल पर तीन पत्ती और लूडो जैसे गेम में जुआ खेलने की गंदी लत लगी हुई थी. राहुल ऑनलाइन गेम में लाखों रुपए हार चुका था. उसके दोस्त उस पर पैसे लौटने का दबाव बना रहे थे. इसलिए वो पैसे चोरी करने के लिए आईआरएस अधिकारी के घर गया था. जहां उसने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसको मौत के घाट उठाया उतारा.

पढ़ाई में इंटेलिजेंट था राहुल
राहुल की बहनों ने बताया कि वो पढ़ाई में इंटेलिजेंट था. उसके 10वीं और 12वीं में अच्छे अंक आए थे. 10वी में राहुल के 76 प्रतिशत अंक आए थे व साइंस विषय से उसने 12वीं की पढ़ाई की व 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे. दिल्ली में नौकरी के दौरान भी वो गेम में पैसे हार गया था. इसलिए उसने वहां घर के आसपास दुकानदार में लोगों से पैसे उधार लिए थे. इसकी जानकारी जब आईआरएस अधिकारी को मिली तो उसे नौकरी से निकल गया.

पिता करते थे अधिकारियों के घर काम
परिजनों ने बताया कि वो गेम में अपनी मार्कशीट, मोबाइल फोन, बाइक सहित घर के सामान भी दाव पर लगा देता था और उनको भी बेचकर उनके पैसे भी गेम में लगा चुका था. परिजनों ने बताया कि उसके पिता भी दिल्ली में नौकरी करते थे. वो भी इनकम टैक्स विभाग व अधिकारियों के घर पर काम कर चुके हैं. उसके पिता ने अपनी जगह पर अपने साले को नौकरी पर लगवाया. साले ने अधिकारियों से जान पहचान होने के कारण राहुल को एक अधिकारी के घर पर नौकरी पर लगवाया था.

8 महीने तक की आईआरएस अधिकारी के घर पर नौकरी
राहुल 8 महीने से आईआरएस अधिकारी के घर पर नौकरी कर रहा था. उसको घर के चप्पे चप्पे के बारे में जानकारी थी. वहां भी वो नौकरी के दौरान दिनभर ऑनलाइन गेम पर जुआ खेलता था और उसमें हजारों-लाखों रुपए हार गया था. इस दौरान वो पास के दुकानदार व लोगों से उधार लेने लगा. पैसे उधार नहीं लौटने पर लोगों से उसकी लड़ाई होने लगी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना आईआरएस अधिकारी को दी. इस पर राहुल मीणा को नौकरी से निकाल दिया गया.

ऑनलाइन गेम में 5 लाख रुपए जीते
उसके बाद राहुल डेढ़ महीने पहले अपने घर लौटा था. यहां गांव और परिजनों को उसने बताया कि वो छुट्टी पर आया है और उसने अपनी जगह पर किसी और को नौकरी पर लगा दिया है. यहां गांव में आने के बाद भी राहुल लगातार ऑनलाइन गेम खेलता रहा. कुछ दिन पहले राहुल ने ऑनलाइन गेम में 5 लाख रुपए जीते थे. इस पर उसके दोस्तों ने राहुल को उनके फोन व उनकी आईडी से गेम खेलने के लिए कहा था. इस दौरान राहुल पैसे हार गया था. पैसे हारने पर दोस्त उस पर पैसे लौटने का दबाव बनाने लगे. इस पर राहुल ने दिल्ली से पैसे चोरी करने की योजना तैयार की.

पहले रेप का आरोप झूठा है
परिजनों ने बताया कि जिस व्यक्ति ने राहुल पर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है वो राहुल का दोस्त है और वो दोनों साथ ऑनलाइन गेम खेलते हैं. दुष्कर्म पीड़िता का पति राहुल पर पैसे देने का दबाव बना रहा था और उसकी पैसे की व्यवस्था करने राहुल दिल्ली गया था. परिजनों ने कहा कि राजगढ़ में राहुल पर लगा दुष्कर्म का मामला झूठा है. परिजनों ने कहा कि उनको उम्मीद नहीं थी कि उनका बेटा किसी की हत्या कर सकता है. क्योंकि वो हमेशा चुपचाप रहता था. पैसे के लिए जरूर घर में लड़ाई करता था और घर की चीज बेच देता था. राहुल के परिजनों ने कहा कि अगर उसने हत्या की है तो उसको सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.

रिपोर्ट- हिमांशु शर्मा