कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
आज से नए साल के दूसरे महीने की शुरुआत हो गई है. लेकिन ठंड और कोहरे का कोहराम रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ जहां कड़कड़ाती ठंड दोबारा पड़नी शुरू हो गई है, वहीं दूसरी तरफ घने कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर पड़ रहा है. कोहरे के चलते राजधानी एक्सप्रेस जैसी समय से चलने के लिए जाने जाने वाली ट्रेनों के साथ-साथ दर्जनों मेल एक्सप्रेस ट्रेनो की रफ्तार पर ब्रेक लग गए हैं. आज रविवार को भी दिल्ली हावड़ा रेल रूट के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली नई दिल्ली पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस और नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस सहित दर्जनों मेल एक्सप्रेस ट्रेने कई कई घंटे की देरी से चल रही हैं.
दरअसल पिछले कुछ दिनों से लगातार कोहरा पड़ रहा है और विजिबिलिटी प्रभावित होने की वजह से इसका सीधा असर रेल यातायात पर पड़ा है. विजिबिलिटी कम होने से सुरक्षा और संरक्षा का ध्यान रखते हुए ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी जाती है. जिसकी वजह से ट्रेन लेट हो जाती हैं.यही वजह है कि कोर जब इस साल दोबारा पड़ना शुरू हुआ तो ट्रेनों की रफ्तार थम गई. आईए जानते हैं कि आज रविवार को दिल्ली हावड़ा रेल रूट के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली कौन-कौन सी ट्रेनें कितनी देर से चल रही हैं.
> 12302 नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 9:30 घंटे लेट
> 12310 नई दिल्ली राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस 8 घंटे लेट
> 12274 नई दिल्ली हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस 11 घंटे लेट
> 12358 आनंद विहार दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 4 घंटे लेट
> 12578 मैसूर दरभंगा बागमती एक्सप्रेस 2 घंटे लेट
> 12398 नई दिल्ली गया महाबोधि एक्सप्रेस 10 घंटे लेट
> 22410 आनंद विहार गया गरीब रथ एक्सप्रेस 4:30 घंटे लेट
> 12818 झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 4:30 घंटे लेट
> 22805 भुवनेश्वर आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटे लेट
> 20802 नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस 3 घंटे लेट
> 12436 आनंद विहार जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस 10 घंटे लेट
> 22362 नई दिल्ली राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस 5 घंटे लेट
> 12802 आनंद विहार पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 3:30 घंटे लेट
> 13430 आनंद विहार मालदा टाउन एक्सप्रेस 3:30 घंटे लेट
> 15733 बालूरघाट बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस 3:30 घंटे लेट
> 19321 इंदौर पटना एक्सप्रेस 3 घंटे लेट
रिपोर्टर: उदय गुप्ता
ये भी पढ़ें: