CM Yogi's Raksha Bandhan gift of free bus service for sisters.
CM Yogi's Raksha Bandhan gift of free bus service for sisters.
Free Bus Service for Sisters in UP on Raksha Bandhan: भाई और बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) इस साल 28 अगस्त 2026 को है. उत्तर प्रदेश (UP) के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों को उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (UPSRTC) की बसों में फ्री सफर करने की सुविधा दी है.
महिलाएं अपने साथ एक सहयात्री को भी निशुल्क सफर करा सकेंगी. यह फ्री बस सेवा 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त 2026 की रात तक लागू रहेगी. दूर-दराज अपने भाइयों को राखी बांधने जाने वाली महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में उनके घर पहुंचाने के लिए विशेष बस फेरे भी चलाए जाएंगे.
एंटी-रोमियो स्क्वॉड पूरी तरह रहे एक्टिव
सीएम योगी ने बहनों की सुरक्षा के लिए एंटी-रोमियो स्क्वॉड और ट्रैफिक प्रबंधन के भी निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं की सिक्योरिटी के लिए 'एंटी-रोमियो स्क्वॉड' पूरी तरह एक्टिव रहे और प्रमुख रूट्स पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए. राखी के दिन राज्यभर के बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और प्रमुख चौराहों पर एंटी-रोमियो स्क्वॉड पूरी तरह सक्रिय रहेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान इस संबंध में परिवहन विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन को मिलकर कड़े और व्यापक इंतजाम करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं.
बस ड्राइवरों की होगी स्क्रीनिंग और मॉनिटरिंग
रक्षाबंधन के त्योहार के दिन महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर नशे का सेवन करने वाले किसी भी चालक को बस की स्टीयरिंग संभालने की इजाजत नहीं दी जाएगी. सीएम योगी ने सख्त हिदायत दी है कि नशे की हालत में कोई भी ड्राइवर बस न चलाए. बसों के ड्राइवरों की स्क्रीनिंग और मॉनिटरिंग के साथ-साथ प्राइवेट बस, ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों का वेरिफिकेशन भी कराया जाएगा.