scorecardresearch

Rohtas News: पहले पत्नी ने लगाई नहर में छलांग... फिर पति भी कूदा... क्यों किया ऐसा... यहां जानिए 

बिहार के रोहतास में पति से झगड़ा कर एक पत्नी ने नहर में छलांग लगा दी. पत्नी को बचाने पीछे-पीछे नहर में पति भी कूद गया. लोगों ने डूबते पति को बचा लेकिन पानी के तेज धार में बह गई. स्थानीय प्रशासन की मदद से महिला की तलाश जारी. डेहरी के जख्खी बिगहा की घटना है. 

Advertisement
Police and others present at the scene Police and others present at the scene

बिहार के रोहतास जिले के डेहरी से बड़ी खबर है. यहां डेहरी के जख्खी बिगहा में पति से झगड़ा कर एक पत्नी नहर में कूद गई. उसको बचाने के लिए पीछे-पीछे उसका पति भी सोन नहर में कूद गया, लेकिन पति करण कुमार अपनी पत्नी लक्ष्मी कुमारी को नहीं बचा पाया. पानी के तेज बहाव में लक्ष्मी वह गई. लोगों ने किसी तरह करण कुमार को पानी से बाहर निकाल लिया. अब स्थानीय पुलिस तथा गोताखोर लक्ष्मी के तलाश में लग गए हैं. 

6 महीना पहले किया था प्रेम विवाह
बताया जाता है की डेहरी के मणिनगर मोहल्ले की रहने वाले करण कुमार तथा लक्ष्मी कुमारी 6 महीना पहले प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद से ही दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहा. पिछले कई दिनों से लक्ष्मी अपनी मायका जख्खी बिगहा में रह रही थी. शनिवार को ही करण ने अपनी पत्नी को जख्खी बिगहा से लेकर अपने घर मणिनगर आया था. बताया जाता है कि आज पति-पत्नी के बीच मारपीट हुई. मारपीट के बाद पत्नी नाराज हो गई और घर से भागते हुए नहर में जाकर छलांग लगा दी. 

और पत्नी को नहीं बचा सका
पीछे-पीछे उसका पति भी दौड़ा. वह पत्नी को बचाने के लिए नहर में कूद गया लेकिन पत्नी को बचा नहीं पाया. इस अफसोस के कारण उसका हाल बुरा है. वह नहर के किनारे बैठकर रोने लगा. उसके परिवार के लोग भी काफी हताश हैं. मौके पर लक्ष्मी के मायके के लोग भी पहुंच गए हैं तथा उसके पति करण को ही दोषी बताने लगे. बता दें की 6 माह पहले दोनों का प्रेम विवाह हुआ था. डेहरी थाना की पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई. लक्ष्मी को खोजने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है लेकिन  खबर लिखे जाने तक लक्ष्मी का कहीं कोई पता नहीं चला है. मौके पर काफी भीड़ भी इकट्ठा हो गई.