scorecardresearch

सहारनपुर में तिरंगा यात्रा का अनोखा नजारा, बुलडोजर पर खड़े होकर हुई पुष्पवर्षा, गूंजे देशभक्ति के नारे... Video Viral!

सहारनपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के साथ बुलडोजर का अनोखा अंदाज भी देखने को मिला. इसी दौरान कोर्ट रोड पर बुलडोजर पर खड़े होकर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

Advertisement
Bulldozer showers flowers Bulldozer showers flowers

सहारनपुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के साथ बुलडोजर का अनोखा अंदाज भी देखने को मिला. डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा कोर्ट रोड होते हुए हकीकत नगर के रामलीला ग्राउंड पहुंची. इसी दौरान कोर्ट रोड पर बुलडोजर पर खड़े होकर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की गई, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लोग शामिल हुए. सभी के हाथों में तिरंगा झंडा और जुबान पर देशभक्ति के गीत और नारे नजर आए. यात्रा के दौरान पूरा कोर्ट रोड देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया. लोगों ने हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा और हर मन तिरंगा के नारे लगाए. बुलडोजर से हुई पुष्पवर्षा के दौरान यात्रा में शामिल लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला.

पूर्व सांसद राघव लखन पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस को आन-बान-शान और गर्व के साथ मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के हर मंडल में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं. बुलडोजर पर खड़े होकर की गई पुष्पवर्षा को लेकर उन्होंने कहा कि यह बुलडोजर नफरत का नहीं, बल्कि प्रेम का प्रतीक है. तिरंगा यात्रा के जरिए देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: