scorecardresearch

CJP Protest: 'राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश की गई...' बोले संबित पात्रा, कहा प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट-आगजनी की कोशिश

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाया गया था. प्रदर्शन से जुड़े लोगों ने मतदाता सूची में बदलाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि इस प्रक्रिया से मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं.

Advertisement
BJP MP Sambit Patra (PHOTO: ITG) BJP MP Sambit Patra (PHOTO: ITG)

दिल्ली में आज CJP के प्रदर्शन को लेकर राजनीति तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने इस प्रदर्शन को लेकर विपक्ष और प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली को बंधक बनाने की कोशिश की गई, लेकिन यह कोशिश सफल नहीं हुई. संबित पात्रा ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया.

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ हो रहा है, वह पूरे भारत की तस्वीर नहीं है. देश में शांति है और सरकार के कामकाज के बीच राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश नाकाम रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान मारपीट, आगजनी और सड़कों पर लड़ाई कराने की कोशिश की गई. हालांकि, उन्होंने कहा कि हालात को काबू में रखा गया.

कांग्रेस और दूसरे दलों पर भी साधा निशाना

संबित पात्रा ने कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस ने बंद का आह्वान किया था. इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया और 12 अक्टूबर को एक अन्य पार्टी ने प्रदर्शन का ऐलान किया है.

उन्होंने विपक्ष की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि अराजकता फैलाने वाले लोगों के बीच भी एकता नहीं है. बीजेपी सांसद के मुताबिक, इस तरह के प्रदर्शनों से देश और राजधानी को परेशान करने की कोशिश की जा रही है.

वोट चोरी के आरोप पर भी उठाए सवाल

संबित पात्रा ने विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि जब विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट गया था, तब अदालत में इससे जुड़े सबूत क्यों नहीं दिए गए. उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपने आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करने चाहिए. विपक्ष और प्रदर्शनकारियों की ओर से चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए गए सवालों पर यह बयान राजनीतिक बहस को और तेज करता है.