scorecardresearch

Sitapur Crime News: अपनों ने ही बेटे-बहू पर बरसाईं लाठियां, मासूम बच्चों के सामने पिटाई का वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज

सीतापुर से एक ऐसा विवाद सामने आ रहा है, जहां अपने ही परिजनों द्वारा घर के बेटे-बहु की जम कर लाठी-डंडे से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. हैरत की बात ये है कि दंपति के बच्चों के सामने उनके माता-पिता के साथ बर्बरता की गई.

Advertisement
बेटे बहु की पिटाई का वीडियो बेटे बहु की पिटाई का वीडियो

सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव से पारिवारिक विवाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार कर दिया है. जहां एक बेटे और बहू की उनके ही परिजनों द्वारा लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई है. वीडियो में घर के कई पुरुष और महिला सदस्य मिलकर पति-पत्नी को पीटते दिखाई दे रहे हैं. घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है.

परिवार से अलग रह रहे थे बेटा-बहू
मिली जानकारी के मुताबिक, सदरपुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में परिवार के एक बेटे, बहू और उनके बच्चों को घर से अलग कर दिया गया था. बताया जा रहा है कि ये लोग पिछले कई दिनों से घर के बाहर रह रहे थे. बीते दिन जब पति-पत्नी अपने बच्चों के साथ घर में प्रवेश करने लगे, तो परिवार के दूसरे सदस्य उग्र हो गए. इसके बाद उन्होंने हाथों में लाठी-डंडे लेकर बेटे और बहू की पिटाई शुरू कर दी.

लाठी-डंडों से जमकर पीटा
वायरल वीडियो में परिवार के कई सदस्य महिला और उसके पति पर लाठी-डंडे बरसाते नजर आ रहे हैं. दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई. इस दौरान उनके बच्चे अपने माता-पिता को पिटता देख बिलखते रहे. घटना का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि मौके पर मौजूद कुछ लोग मदद करने के बजाय इस पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे. बाद में यही वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद मामला सामने आया.

बच्चों के सामने होती रही मारपीट
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बच्चों के सामने ही उनके माता-पिता के साथ मारपीट की जा रही है. बच्चों के रोने और बिलखने के बावजूद परिवार के सदस्य लाठी-डंडों से पिटाई करते रहे. बताया गया है कि पिता, मां, भाभी और भाई समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने पति-पत्नी की पिटाई की.

पुलिस ने दर्ज की FIR
सदरपुर थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा के अनुसार, मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े मामले की जांच कर रही है. इस मामले को लेकर क्षेत्रीय भाजपा विधायक आशा मौर्य का फेसबुक पर एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें वह थाना प्रभारी को मामले में गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करने का निर्देश देती नजर आ रही हैं. फिलहाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
 

ये भी पढ़ें