Summer Special Train
Summer Special Train
रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज है गर्मियों की छुट्टी में लौटने वाले यात्रियों के रेलवे अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेन चला रही है.सहरसा और पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा वहीँ जयनगर से उधना और दानापुर के लिए भी समर स्पेशल ट्रेन स्पेशल चलेगी.
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में उधना से दानापुर एवं जयनगर हेतु स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है.इसी तरह सहरसा एवं पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार के लिए भी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन किया जाएगा है.
उधना से दानापुर से लिए समर स्पेशल ट्रेन
रेल संख्या 09007/09008 उधना-दानापुर-उधना अनारक्षित स्पेशल 26 अप्रैल 2026 को रविवार 01.30 उधना से रवाना होगी. जिसके बाद यह डीडीयू, बक्सर, आरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 12.00 बजे दानापुर पहुंचेगी. इस ट्रेन की वापसी 27 अप्रैल 2026 को दानापुर से 15.00 होगी.
गाड़ी संख्या 09021/09022 उधना-दानापुर-उधना अनारक्षित स्पेशल 26 अप्रैल 2026 को रविवार 14.30 बजे उधना से रवाना होगी. यह ट्रेन डीडीयू, बक्सर, आरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए मंगलवार को 01.00 बजे दानापुर पहुंचेगी. इस ट्रेन की वापसी 27 अप्रैल 2026 को दानापुर से 4.00 होगी.
ट्रेन संख्या 09003/09004 उधना-जयनगर-उधना अनारक्षित स्पेशल 26 अप्रैल 2026 रविवार को उधना से 00.30 बजे खुलकर डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 20.00 बजे जयनगर पहुंचेगी . इस ट्रेन की वापसी में गाड़ी संख्या 27 अप्रैल 2026 सोमवार को जयनगर से 23.00 शुरू होगी.
सहरसा-पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 05575/05576 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा स्पेशल 28 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक हर मंगलवार को सहरसा से 20.00 बजे चलेगी. जो सुपौल, झंझारपुर, सकरी, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए गुरूवार को 01.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. इस गाड़ी की वापसी 30 अप्रैल 2026 से 16 जुलाई 2026 तक हर गुरुवार को आनंद विहार से 05.15 पर होगी. इस स्पेशल में तृतीय वातानूकुलित इकोनॉमी श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे.
ट्रेन संख्या 05579/05580 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 26 अप्रैल 2026 से 12 जुलाई 2026 तक हर शुक्रवार और रविवार को पूर्णिया कोर्ट से 16.30 बजे खुलेगी. जो बाद में सरहसा, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए रविवार 01.05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. इस ट्रेन की वापसी 28 अप्रैल 2026 से 14 जुलाई 2026 तक हर रविवार एवं मंगलवार को होगी.