scorecardresearch

ताजमहल के बाहर लंबी कतारों को खत्म करने के लिए एएसआई का प्रस्ताव, ऑफलाइन टिकट काउंटर हो सकते हैं बंद

ताजमहल के बाहर टिकट लेने के लिए लगने वाली भीड़ से निजात पाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ऑफलाइन टिकट काउंटर को बंद करने का प्रस्ताव दिया है. जिसके बाद लोग सिर्फ ऑनलाइन ही टिकट बुक कर सकेंगे.

Tajmahal (Photo: Unsplash) Tajmahal (Photo: Unsplash)
हाइलाइट्स
  • ताजमहल की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग

लंबी कतारों से छुटकारा पाने के लिए, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ताजमहल में टिकट खिड़कियां बंद करने की योजना बना रहा है, जिससे आगंतुकों के लिए सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प बचा है. बुकिंग स्मारक की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी. एएसआई आगरा सर्कल ने इस संबंध में एक प्रस्ताव दिल्ली में अपने मुख्यालय को भेजा है. 

द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अधीक्षण पुरातत्वविद्, राजकुमार पटेल का कहना है कि खिड़की टिकट सुविधा के कारण संरक्षित संपत्ति के बाहर भीड़ बहुत हो जाती है. इसलिए आगंतुकों की सुविधा के लिए टिकट खिड़कियां बंद करने की योजना बनाई जा रही है. ताकि लोग बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन टिकट बुक कर सकें. 

कोविड में अस्थायी रूप से बंद हुए थे काउंटर
एएसआई ने कोविड-19 महामारी के कारण 2020 और 2021 में अपने सभी टिकट काउंटर अस्थायी रूप से बंद कर दिए थे. हालांकि, कई ठगों न इस मौके का फायदा उठाकर पर्यटकों को ठगा और इसके बाद ऑफलाइन सुविधा को फिर से शुरू किया गया. हालांकि, ताजमहल की एक वरिष्ठ टूर गाइड मोनिका शर्मा ने चिंता व्यक्त की है कि हर कोई स्मार्टफोन का उपयोग नहीं करता है. अधिकारियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्रों के कई लोग और बुजुर्ग ऑनलाइन टिकट बुक करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं. 

साथ ही, ऑनलाइन टिकट प्रणाली में तकनीकी गड़बड़ियां भी सामने आई हैं. कभी-कभी पैसे काट लिए जाते हैं और ऑनलाइन टिकट जारी नहीं किया जाता है. इसके अलावा, ऑनलाइन बुक किए गए टिकटों को रद्द करने पर धनवापसी का कोई प्रावधान नहीं है. लोग अपनी यात्रा के दिन और समय के बारे में निश्चित नहीं होते हैं और यही कारण है कि वे फिजीकली टिकट खरीदना पसंद करते हैं.