Tamil Nadu Politics
Tamil Nadu Politics
तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन को पुलिस घर से उठा ले गई तो एक बार फिर सूबे की सियासी गिरफ्तारियों की चर्चा होने लगी. तमिलनाडु बड़ी सियासी गिरफ्तारियों के लिए मशहूर रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता से लेकर पूर्व सीएम करुणानिधि तक की गिरफ्तारी हुई है. उदयनिधि स्टालिन के दादा और पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि को पुलिस रात को बिस्तर से खींचकर ले गई थी. करुणानिधि को कपड़े बदलने का मौका भी नहीं दिया गया था. चलिए आपको करुणानिधि की गिरफ्तारी की पूरी कहानी बताते हैं.
साल 2001 में हुई थी करुणानिधि की गिरफ्तारी-
उदयनिधि स्टालिन के दादा करुणानिधि की साल 2001 में गिरफ्तार हुई थी. उस वक्त इस गिरफ्तारी की खूब चर्चा हुई थी. दिल्ली तक उस गिरफ्तारी की गूंज सुनाई दी थी. 30 जून 2001 को आधी रात में जब करुणानिधि घर में सो रहे थे, तभी पुलिस उनके घर गोपालपुरम आवास पहुंची थी. रीडर्स डाइजेस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक रात करीब 2 बजे पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि को उनके बिस्तर से खींचकर बाहर निकाला गया था. पूर्व मुख्यमंत्री को कपड़े बदलने का भी मौका नहीं दिया गया था.
टेलिफोन लाइनें काटी गई, भारी फोर्स तैनात-
करुणानिधि की गिरफ्तारी की पहले से पूरी तैयारी थी. घर की टेलिफोन लाइनें काट दी गई थीं. घर पर भारी फोर्स तैनात की गई थी. डीएमके ने पुलिस पर मारपीट का भी आरोप लगाया था. गिरफ्तारी से पहले करुणानिधि ने अपने मोबाइल फोन से अटल सरकार में मंत्री मुरासोली मारन को फोन किया था. इसके बाद मुरासोली मारन और टीआर बालू फौरन गोपालपुरम आवास पहुंचे थे. लेकिन पुलिस ने इन दोनों नेताओं को भी नहीं बख्शा था. पुलिस ने इन दोनों नेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया था.
इस दौरान डीएमके कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. करुणानिधि को ले जाने का वीडियो भी सामने आया था. जिसकी खूब चर्चा हुई थी.
क्या था करुणानिधि पर आरोप?
पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि पर चेन्नई में फ्लाईओवर निर्माण परियोजना में वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगा था. उनपर 12 करोड़ रुपए की कथित अनियमितता का आरोप था.
क्यों गिरफ्तार किए गए स्टालिन?
कावेरी विवाद को लेकर तंजावुर में एक विरोध सभा का आयोजन किया गया था. जिसमें उदयनिधि स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय पर आरोप लगाए रहे थे. इस दौरान भीड़ ने त्रिशा त्रिशा चिल्लाना शुरू कर दिया. इशके बाद उदयनिधि ने एक ऐसी टिप्पणी की, जिसको लेकर उनपर महिलाओं का अपमानजनक करने का आरोप लगा. इसी मामले में पुलिस उदयनिधि को उठाकर ले गई.
ये भी पढ़ें: