scorecardresearch

यूपी पुलिस के लिए गुड न्यूज! दिवाली से पहले योगी सरकार ने बढ़ाया भत्ता

यूपी पुलिस के लिए दिवाली से पहले गुड न्यूज है. यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पुलिसवालों के लिए मोटरसाइकिल से लेकर वर्दी तक के भत्ते बढ़ा दिए हैं. अब मोटरसाइकिल भत्ता 700 रुपए की जगह 1000 रुपए हो गया है.

Advertisement
UP CM yogi Adityanath (Photo/@myogiadityanath) UP CM yogi Adityanath (Photo/@myogiadityanath)

उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों को दिवाली से पहले गुड न्यूज मिली है. सरकार ने फील्ड ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के भत्ते बढ़ाने का फैसला लिया है. इसमें दरोगा, इंस्पेक्टर, सिपाही और हेड कांस्टेबल के साथ पीपीएस अधिकारियों को भी फायदा मिलेगा. मोटरसाइकिल भत्ते से लेकर वर्दी भत्ते तक में बढ़ोतरी की गई है.

बाइक भत्ता 700 से बढ़कर 1000 रुपए-
सरकार का ये फैसला ऐसे समय आया है, जब 21 अक्टूबर को लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस-2026 के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित स्मृति परेड में शामिल हुए. 

इसके तहत फील्ड ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक यानी दरोगा और निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का मोटरसाइकिल भत्ता 700 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिमाह किया जा रहा है. यानी अब उन्हें हर महीने 300 रुपये ज्यादा मिलेंगे.

PPS अधिकारियों का वर्दी भत्ता भी बढ़ा-

सरकार ने वर्दी भत्ता पाने वाले पीपीएस संवर्ग के अधिकारियों को भी राहत दी है. इनका वर्दी भत्ता 6,400 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये किया जा रहा है. इससे इस संवर्ग के अधिकारियों को पहले के मुकाबले ज्यादा भत्ता मिलेगा.

सिपाही और हेड कांस्टेबल के भत्ते बढ़े-
फील्ड ड्यूटी में तैनात आरक्षी यानी सिपाही और मुख्य आरक्षी यानी हेड कांस्टेबल के भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है. पहले इन्हें 2,000 रुपये का भत्ता मिलता था. अब यह रकम बढ़ाकर 2,500 रुपये की जा रही है. यानी हर महीने 500 रुपये ज्यादा मिलेंगे. सरकार ने शासन में लंबे समय से लंबित इन मामलों पर फैसला लिया है. इस फैसले से अलग-अलग पदों पर फील्ड ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को आर्थिक राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें: