scorecardresearch

Today Weather: कहीं आंधी-तूफान... तो कहीं मूसलाधार बारिश, IMD का 13 राज्यों में अलर्ट, जानें Delhi-NCR से लेकर UP-Bihar तक आज कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: मौसम विभाग ने 12 जून 2026 को 13 राज्यों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर ओले गिरने और वज्रपात की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है. यहां आप मौसम रिपोर्ट पढ़ सकते हैं.

Weather Update Weather Update

Today Weather 12 June 2026: दक्षिण भारत में मॉनसून ने दस्तक दे दिया है. केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में झमाझम बारिश हो रही है. उत्तर भारत में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है. बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 जून दिन शुक्रवार को यूपी और बिहार सहित 13 राज्यों में आंधी और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर ओले गिरने और वज्रपात की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है. 

इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 12 जून को 13 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिन राज्यों में शुक्रवार को आंधी और पानी की संभावना है, उनमें यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब,  राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मध्य प्रदेश शामिल हैं. 

दिल्ली-एनसीआर में आंधी-पानी की चेतावनी
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुरुवार देर रात हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी है. आंधी-पानी से तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसून की पूर्वानुमानित एक्टिविटी के कारण दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी का दौर शुरू हुआ है. शुक्रवार सुबह में भी दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादलों का ढेरा देखा गया. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 12 जून को बारिश और आंधी की चेतावनी है. इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

यूपी में 12 जून को कैसा रहेगा मौसम 
यूपी में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 12 जून को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है. शुक्रवार को जिन जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है, उनमें बनारस, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, झांसी, ललितपुर, बांदा, फिरोजाबाद, महोबा, चित्रकूट, एटा, महामायानगर, मोरादाबाद, बरेली, ज्योतिबाफुले नगर, सोनभद्र, अंबेदकर नगर, महाराजगंज, बलिया, गाजीपुर और देवरिया शामिल हैं. इस दौरान कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

बिहार के कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना 
मौसम विभाग ने 12 और 13 जून को बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की है. बिहार के जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार,  औरंगाबाद, भोजपुर, नवादा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, नालंदा, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, शेखपुरा, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और जमुई शामिल हैं. इस दौरान कई जगहों पर 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है. शुक्रवार को पटना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज 
झारखंड में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में 12 जून को आंधी और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. जिन जिलों में शुक्रवा को बारिश होने की संभावना है, उनमें रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, साहेबगंज, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, दुमका, गिरिडीह, देवघर, खूंटी, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं. शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.