scorecardresearch

Weather Update: आज का मौसम! कब पूरी तरह फिर सक्रिय होगा मॉनसून, किस दिन से दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक होगी झमाझम बारिश, जानें IMD का ताजा वेदर अपडेट

Aaj ka Mausam 19 July 2026: मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक 19 जुलाई 2026 को यूपी और बिहार सहित 13 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी हल्की बारिश होगी. बारिश के दौरान कई जगहों पर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. यहां आप जान सकते हैं रविवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा? 

Weather Update Weather Update

IMD Rain Alert: मॉनसून के आते ही पूरे देश में मूसलाधार बारिश हुई थी लेकिन अभी कुछ दिनों में कई राज्यों में मॉनसून बारिश नहीं कर रहा है.अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) मॉनसून और बारिश को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 19 जुलाई 2026 को यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित 13 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है.  इसके अलावा कई अन्य राज्यों में भी हल्की बारिश होगी. बारिश के दौरान कई जगहों पर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

कब तक फिर पूरी तरह से एक्टिव होगा मॉनसून 
मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में मॉनसून की जोरदार वापसी 19 जुलाई से हो रही है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के क्षेत्र के कारण एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है. इसके प्रभाव से कई राज्यों में बादल छाने शुरू हो गए हैं. IMD के मुताबिक 20 जुलाई से 24 जुलाई 2026 के बाद मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय होगा. इससे झमाझम बारिश का दौर फिर शुरू होगा.

19 जुलाई को इन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी 
मौसम विभाग ने 19 जुलाई को 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. जिन राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश शामिल हैं. 

दिल्ली में कब से होगी झमाझम बारिश 
मौसम विभाग ने दिल्ली में 19 जुलाई को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. बारिश के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

यूपी में आंधी और बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग के मुताबिक 19 जुलाई को यूपी के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है. रविवार को जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, मथुरा, आगरा, कानपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, संभल, बदायूं, बाराबंकी, अयोध्या, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, सुल्तानपुर, अयोध्या, चंदौली, आजमगढ़, सोनभद्र, देवरिया और गोरखपुर शामिल हैं. बारिश के दौरान कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. रविवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी 
मौसम विभाग ने बिहार में 19 जुलाई को भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. रविवार को पटना, गया, कैमूर, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, खगड़िया, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज. मुंगेर और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. 

झारखंड में 19 से 21 जुलाई तक भारी बारिश और तूफान का अलर्ट 
मौसम विभाग ने झारखंड में 19 जुलाई से 21 जुलाई तक तेज बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है. जिन जगहों पर आंधी-पानी की संभावना है, उनमें रांची, जमशेदपुर, साहेबगंज, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, पलामू और हजारीबाग शामिल हैं. बारिश के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा.

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 19 से 21 जुलाई तक बारिश और आंधी की संभावना व्यक्त की है. उत्तराखंड के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें हरिद्वार, नैनीताल, चमोली, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चंपावत और टिहरी गढ़वाल शामिल है. बारिश के दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. हिमाचल प्रदेश में शिमला, मंडी, किन्नौर, चंबा, सोलन, ऊना, सिरमौर और कुल्लू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. उधर, जम्मू-कश्मीर में जम्मू, पुंछ, किश्तवाड़, कठुआ, गांदरबल, उधमपुर, अनंतनाग, डोडा, बारामूला, कुपवाड़ा, पुलवामा और बडगाम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. 

पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ होगी बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में 19 जुलाई से लेकर अगले सात दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का दौर जारी रहेगा. कई जगहों पर ओले और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.