scorecardresearch

Today Weather 21 August 2026: आज का मौसम! गरज चमक के साथ 27 राज्यों में होगी जोरदार बारिश, दिल्ली, यूपी और बिहार के लिए IMD का बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 21 August 2026: इस समय देश के अधिकांश राज्यों में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है. कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. मौसम विभाग ने 21 अगस्त 2026 को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित 27 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. यहां आप जान सकते हैं शुक्रवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Advertisement
 Weather Update Weather Update

Monsoon Update: देश के कई राज्यों में मॉनसून अपना प्रचंड रूप दिखा रहा है. मूसलाधार बारिश से कई राज्यों को लोग परेशान हैं. बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 21 अगस्त 2026, दिन शुक्रवार को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित 27 राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के चलने की संभावना है.

बारिश के दौरान कई राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की परेशानी सामने आ सकती है. ऐसे में घर से निकलने से पहले मौसम का  अपडेट जरूर ले लें.  मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी यूपी और उसके आस-पास के इलाके में हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है. इसके अलावा उत्तर-पूर्वी असम के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है. इसी के चलते मौसम में बदलाव हुआ है और कई जगहों पर बारिश हो रही है.

आज इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट  
मौसम विभाग ने 21 अगस्त 2026 को 27 राज्यों में आंधी और बारिश की चेतावनी दी है. शुक्रवार को जिन राज्यों में आंधी और पानी की संभावना है, उनमें यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, असम, मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और तेलंगाना शामिल हैं. 

दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी
देश की राजधानी दिल्ली में मॉनसून इस समय पूरी तरह से सक्रिय है. पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 21 अगस्त को भी दिल्ली में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

यूपी में बिगड़ेगा मौसम 
यूपी के लोगों को अभी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है. मौसम विभाग ने 21 अगस्त को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, गोरखपुर, मेरठ, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, नोएडा, हमीरपुर, झांसी, जालौन, रायबरेली, ललितपुर, महोबा, मिर्जापुर, सोनभद्र, शामली, बदायूं, प्रतापगढ़, बांदा, फतेहपुर, इटावा, देवरिया और बस्ती में भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी है. लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

बिहार में आंधी-पानी का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 21 अगस्त को यूपी के कई जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. पटना, गया, आरा, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय और लखीसराय में बारिश और आंधी की चेतावनी है. बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है. पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

झारखंड में आज और कल भारी बारिश-आंधी की चेतावनी 
मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में 21 अगस्त और 22 अगस्त को तेज बारिश और आंधी की संभावना व्यक्त की है. रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, देवघर, दुमका, सिमडेगा, रामगढ़, खूंटी, पलामू और चतरा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. रांची में 21 अगस्त 2026 को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी आंधी-पानी का खतरा
मौसम विभाग ने 21 अगस्त को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल में बारिश और आंधी का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश में कुल्लू, किन्नौर, मंडी, कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर और सोलन में तेज बारिश हो सकती है.