Weather
Weather
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 13 अक्तूबर को भी कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कई इलाकों में आंधी चलने की भी चेतावनी दी गई है. मौमस विभाग ने 23 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ों में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड की आशंका है.
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट-
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. विभाग के मुताबिक प्रतापगढ़, बदायूं, बिजनौर, संभल, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, अळीगढ़, अमेठी, अयोध्या, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया और बलिया में बारिश का अलर्ट है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
दिल्ली-एनसीआर का मौसम-
दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश की चेतावनी है. इसके साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं. 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है. दिल्ली में 13 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
बिहार-झारखंड का मौसम-
बिहार और झारखंड को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. बिहार के पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, गोपालगंज, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनीन, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार और मुंगेर में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही आंधी भी चल सकती है. इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
झारखंड में भी बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं.
पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम?
13 अक्टूबर यानी आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसकी वजह से लैंडस्लाइड का भी खतरा है. उत्तराखंड में चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश हो सकती है. देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, किन्नौर, मंडी, कांगड़ा, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उधर, जम्मू-कश्मीर को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. सूबे के मिरपुर, अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, किश्तवाड़, उधमपुर, रामबन, शोपियां और राजौरी में बारिश हो सकती है. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
राजस्थान में कैसा मौसम-
राजस्थान में भी कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, डीडवाना, सीकर, चुरू, बारां, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर और जयपुर में बारिश हो सकती है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
ये भी पढ़ें: