scorecardresearch

1st October 2026 Weather: दिल्ली, यूपी समेत तमाम राज्यों में हो सकती है बारिश, तेज हवाओं की भी चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक एक अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं. दिल्ली में भी कई जगहों पर बारिश का अनुमान है. उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाओं की भी चेतावनी दी गई है.

Advertisement
weather weather

अक्टूबर की शुरुआत हो गई है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी एक अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ राज्यों में ओले पड़ने की चेतावनी भी दी गई है.

देश के 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट-
मौसम विभाग ने एक अक्टूबर को 20 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. इसके साथ ही तेज आंधी भी चल सकती है. इसमें यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड जैसे राज्य शामिल हैं. 

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक एक अक्टूबर को पटना, गया, जहानाबाद, बक्सर, सारण, सिवान, वैशाली, मुज्फफरपुर, भोजपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर जैसे जिलों में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही आंधी भी चल सकती है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उत्तर प्रदेश में आंधी- बारिश की चेतावनी-
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ आंधी की भी चेतावनी जारी की है. मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा, प्रयागराज, बहराइच, गोंडा, देवरिया, सोनभद्र, उन्नाव, श्रावस्ती, एटा, इटावा, फिरोजाबाद और कासगंज में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. राजधानी लखनई में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

झारखंड का मौसम-
मौसम विभाग के मुताबिक रांची, धनबाद, गिरिडीह, साहेबगंज, पलामू, जमशेदपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही 30 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

पहाड़ी राज्यों में मौसम-
उत्तराखंड के देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश का अनुमान लगाया गया है. जबकि 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जबकि हिमाचल प्रदेश के मंडी, सोलनन, बिलासपुर, किन्नौर और कांगड़ा में  भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें: