27th October 2026 weather
27th October 2026 weather
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब लगातार ताकतवर हो रहा है. यह कल यानी 28 अक्टूबर को तट से टकरा सकता है. चक्रवात अर्नब कहर बरपाने वाला है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कई जगहों पर 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. चक्रवात का सबसे ज्यादा असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पूर्वी राज्यों में देखने को मिलेगा. इन राज्यों में प्रशासन ने इससे निपटने की तैयारियां भी कर ली है.
ओडिशा, आंध्र प्रदेश में चक्रवात का असर-
अनुमान है कि तूफान 28 अक्टूबर की सुबह बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराएगा. इस तूफान की वजह से कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश और यनम में आज यानी 27 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है. जबकि ओडिशा में 28 अक्टूबर को मूसलाधार बारिश का अलर्ट है.
पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट-
चक्रवात अर्नब का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में पड़ेगा. यूपी में मौसम बदल सकता है. कई जगहों पर बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके में 29-30 अक्टूबर को भारी बारिश होने की संभावना है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
दिल्ली में बदलेगा मौसम-
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 27 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. जबकि 29-30 अक्टूबर को दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली में 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
बिहार में भी बारिश का अलर्ट-
बिहार में भी तूफान का अलर्ट है. बेगूसराय, पटना, सिवान, गया, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज जैसे इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
झारखंड में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. कई जगहों पर बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं. रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
राजस्थान में कैसा है मौसम-
राजस्थान में भी कई जगहों पर बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के करौली, बरां, बाड़मेर, झालावाड़, बीकानेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जैसलमेर जैसी जगहों पर बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
ये भी पढ़ें: