scorecardresearch

22th October 2026 Weather: दिल्ली-यूपी में सामान्य रहेगा मौसम, दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 22 अक्टूबर को देश के 9 राज्यों में प्रचंड बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. आंधी भी चल सकती है. तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है.

Advertisement
Weather Weather

आईएमडी के मुताबिक आज यानी 22 अक्तूबर को देश के 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. इसमें केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. जबकि उत्तर भारत में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है.
 
कैसा है यूपी का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. ग्रामीण इलाकों में ठंड महसूस होने लगी है. यूपी में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा. लेकिन 24 अक्टूबर से सक्रिय होने वाला पश्चिम विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम-
दिल्ली-एनसीआर में दिन में तेज धूप रहेगी और गर्मी का अहसास होगा. जबकि रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. दिल्ली में 22 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार-झारखंड का मौसम-
बिहार और झारखंड में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. ग्रामीण इलाकों में ठंड का अहसास होने लगा है. पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

झारखंड में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

राजस्थान में कैसा है मौसम-
राजस्थान में भी कई जगहों पर बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के दक्षिण पश्चिमी हिस्से और आसपास निचले वायुमंडलीय स्तर पर एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है. इसकी वजह से बारिश की संभावना है. जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

कर्नाटक, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट-
मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में भारी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मौसम कमाल दिखा सकता है. इन राज्यों के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: