scorecardresearch

23 October 2026 Weather: तमिलनाडु-केरल में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में सामान्य रहेगा मानसून

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 23 अक्टूबर को देश के 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. आंधी भी चल सकती है. तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो सकती है.

Advertisement
Weather Update Weather Update

आईएमडी के मुताबिक आज यानी 23 अक्तूबर को देश के 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. इसमें केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. जबकि उत्तर भारत में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है.

तमिलनाडु और केरल में प्रचंड बारिश-
मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान केरल में भी तेजी बारिश होने की संभावना है. 

आंध्र प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट-
इसके साथ ही अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. 40-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और ओडिशा में तेज बारिश का अलर्ट है. रायलसीमा इलाके में तेज हवलाएं चलने की संभावना है.

दिल्ली का मौसम-
दिल्ली-एनसीआर में दिन में तेज धूप रहेगी और गर्मी का अहसास होगा. हालांकि रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. दिल्ली में 23 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में भी मौसम रहेगा सामान्य-
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 23 अक्टूबर को बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है. यूपी में मौसम सामान्य रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. ग्रामीण इलाकों में ठंड महसूस होने लगी है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार-झारखंड का मौसम-
बिहार और झारखंड में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. ग्रामीण इलाकों में ठंड का अहसास होने लगा है. पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा. झारखंड में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

गोवा में कैसा रहेगा मौसम?
इस हफ्ते उत्तर-पश्चिम, मध्य, पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत में कोई खास मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है. इन इलाकों में मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा. कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: