scorecardresearch

29th October 2026 Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, कई राज्यों मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 29 अक्टूबर को देश के 18 राज्यों में प्रचंड बारिश का अलर्ट है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी में तूफान अर्नब का बड़ा असर है. कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बदल गया है.

Advertisement
Weather Weather

मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 29 अक्तूबर को देश के 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. इसके साथ ही कई राज्यों में आंधी चलने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. कहीं बूंदाबांदी बारिश हो रही है तो कहीं तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऐलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप में भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम-
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. कहीं बूंदाबांदी हो रही है तो कहीं तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे दिन आसमान बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ऐलो अलर्ट जारी किया है. जबकि एनसीआर के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं. दिल्ली में 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट-
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलेगा. गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद के इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी हो रही है. इसके अलावा मेरठ, आगरा, कानपुर, मथुरा, झांसी और अलीगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार में भीषण बारिश की चेतावनी-
बिहार के कई  इलाकों में भीषण बारिश की चेतावनी जारी की गई है. दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, बेगूसराय, गया, औरंगाबाद, समस्तीपुर और कैमूर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

झारखंड में भी होगी बारिश-
झारखंड के 9 जिलों में बारिश की चेतावनी है. आईएमडी के मुताबिक सिमडेगा, गुमला, खूंटी, बोकारो, सरायकेला-खरसावां , लोहरदगा और पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश हो सकती है. रांची में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

राजस्थान में कैसा है मौसम-
राजस्थान में भी कई जगहों पर हल्की बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग के मुताबिक उदयपुर, भीलवाड़ा, अलवर, अजमेर, बीकानेर, कोटा, जोधपुर, भरतपुर और सीकर में हल्की बारिश का अलर्ट है. जयपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में भारी बारिश-
तूफान अर्नब की वजह से ओडिशा, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है. तेज हवाएं भी चल रही है. आज भी कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी है. विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश, यनम, ओडिशा और  छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. दक्षिण भारत को रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और लक्ष्यद्वीप के इलाकों में मूसलाधार बारिश होगी.

ये भी पढ़ें: